क्यों ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से नहीं वसूल सकता टोल
अमेरिका, इजरायल द्वारा हमला करने के बाद से ईरान ने दुनिया के प्रमुख समुद्री मांर्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है और अब इस संकरे समुद्री को दोबारा से खोलने के लिए टोल का प्रस्ताव वैश्विक स्तर पर रखा है, लेकिन यह वास्तव में काफी अव्यावहारिक है और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ है।
तनाव के बीच जवाबी कार्रवाई करते हुए इक्वाडोर पर कोलंबिया 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा
कोलंबिया के व्यापार मंत्रालय ने कहा है कि वह पड़ोसी देश इक्वाडोर से आयात पर शुल्क 30 से बढ़ाकर 100 प्रतिशत कर देगा। यह कदम क्विटो द्वारा एक दिन पहले लिए गए निर्णय के अनुरूप है, क्योंकि दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है।
पश्चिम एशिया संकट के बीच फिक्की ने उद्योगों के जोखिमों को कम करने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया
देश की दिग्गज इंडस्ट्री बॉडी फिक्की गुरुवार को कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण तनाव के शुरुआती संकेत सभी क्षेत्रों में दिखाई दे रहे हैं, जिसके लिए तत्काल जोखिमों को कम करने और दीर्घकालिक लचीलापन बनाने के लिए सक्रिय उपायों की आवश्यकता है।
भारतीय रेलवे सुरक्षा बढ़ाने के लिए कम्पोजिट स्लीपर का करेगा इस्तेमाल, एआई से होगी ट्रैक की मॉनिटरिंग
रेल मंत्रालय ने रेल यात्रा को अधिक सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए कई कदमों की घोषणा की है।
एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ग्रोथ की गति धीमी होने के बावजूद भारत के चीन समेत अन्य अर्थव्यवस्थाओं से आगे निकलने का अनुमान: एडीबी
भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक वृद्धि धीमी पड़ने के बावजूद भारत इस क्षेत्र और चीन से आगे निकलने के लिए तैयार है। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) द्वारा शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।
कैबिनेट ने खरीफ सीजन 2026 के लिए फॉस्फेट और पोटेशियम उर्वरकों पर 41,533 करोड़ रुपए की सब्सिडी को मंजूरी दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को खरीफ सीजन 2026 (01 अप्रैल, 2026 से 30 सितंबर, 2026 तक) के लिए फॉस्फेट और पोटेशियम (पीएंडके) उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरें निर्धारित करने के उर्वरक विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
केंद्र ने प्रमुख सेक्टर्स को एलपीजी की आपूर्ति बढ़ाई, प्रतिदिन करीब 1.1 लाख 5 किलो वाले एफटीएल सिलेंडर्स की हो रही बिक्री
केंद्र सरकार ने बुधवार को ऐलान किया कि कमर्शियल एलपीजी की सीमा को मार्च 2026 से पहले के थोक उपभोग स्तर के 70 प्रतिशत तक बढ़ाने का फायदा अब फार्मा, खाद्य, पॉलिमर, कृषि, पैकेजिंग, पेंट, यूरेनियम, भारी जल, इस्पात, बीज, धातु, सिरेमिक, फाउंड्री, फोर्जिंग, ग्लास और एयरोसोल क्षेत्रों की औद्योगिक इकाइयों को भी दिया जाएगा।
आईएमएफ के नियमों के बावजूद पाकिस्तान ने घटाई पेट्रोल लेवी : रिपोर्ट
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने पाकिस्तान से कहा है कि वह डीजल पर सब्सिडी हटाए, क्योंकि बाजार की कीमत से कम पर ईंधन देना उनके लोन की शर्तों के खिलाफ है। इसके बावजूद, इस्लामाबाद ने खुलकर नियमों की अनदेखी करते हुए पेट्रोल पर भी सब्सिडी घटा दी है।