businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की उम्मीदों के चलते शेयर बाजार में छाई हरियाली, सेंसेक्स और निफ्टी में 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त

Source : business.khaskhabar.com | May 06, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock market turns green amid hopes of us iran peace talks sensex and nifty gain over 1% 811690मुंबई । अमेरिकी-ईरान शांति समझौते की उम्मीदों के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी के चलते बुधवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए। दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतिम कारोबारी सत्र में घरेलू बाजार ने जबरदस्त तेजी दिखाई और प्रमुख बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। 
बाजार बंद होने के समय 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 940.73 अंकों यानी 1.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,958.52 पर पहुंच गया, तो वहीं एनएसई निफ्टी50 298.15 अंकों (1.24 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 24,330.95 पर पहुंच गया।
दिन के दौरान, सेंसेक्स 77,424.36 पर खुलकर 78,022.78 का इंट्रा-डे हाई बनाया तो वहीं निफ्टी 24,171 पर खुलकर 24,356.50 का हाई बनाया।
बाजार में यह तेजी एक रिपोर्ट के बाद आया जिसमें कहा गया था कि अमेरिका और ईरान मध्य पूर्व संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक समझौते के करीब हैं, जिससे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई थी।
व्यापक बाजारों ने इस तेजी को समर्थन दिया, जिसमें निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांकों ने क्रमशः 1.93 प्रतिशत और 1.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ बेहतर प्रदर्शन किया।
वहीं निफ्टी एफएमसीजी (0.26 प्रतिशत की गिरावट) को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते नजर आए, जिसमें निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 2 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। वहीं निफ्टी मीडिया, निफ्टी मेटल और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली।
निफ्टी 50 पैक में इंडिगो, टीएमपीवी, श्रीराम फाइनेंस, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, एसबीआई, बजाज-ऑटो, एक्सिस बैंक, अदाणी इंटरप्राइजेज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में करीब 7 प्रतिशत से 3 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई और ये टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे। जबकि ओएनजीसी, रिलायंस, पावरग्रिड, एनटीपीसी, एलएंडटी, हिंडाल्को, कोल इंडिया और एचसीएल टेक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
बुधवार के कारोबारी सत्र में निवेशकों ने लगभग 6 लाख करोड़ रुपए कमाए, क्योंकि बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप पिछले सत्र में 467 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 473 लाख करोड़ रुपए हो गया।
आज सेंसेक्स 406.57 अंक या 0.53 प्रतिशत बढ़कर 77,424.36 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 138.20 अंक या 0.58 प्रतिशत बढ़कर 24,171.00 पर खुला। वहीं बैंक निफ्टी 566.35 अंक या 1.04 प्रतिशत बढ़कर 55,113.40 पर खुला।


--आईएएनएस
 

[@ इस दिशा में हो मंदिर, तो घर में होती है कलह]


[@ ये है "भूतिया" जंगल,जान देने आते है लोग]


[@ दही से पाएं नर्म मुलायम त्वचा]