businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टू मिनट मैगी इसी महीने से आएगी बाजार में:नेस्ले

Source : business.khaskhabar.com | Nov 04, 2015 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
  two minute maggi to hit markets this month,claims nestleनई दिल्ली। मैगी पसंद करने वालों का इंतजार खत्म होने वाला है। नेस्ले ने कहा है कि नए सिरे से तैयार मैगी को परीक्षण में सुरक्षित पाया गया है और इसी महीने से इसकी खुदरा बिक्री शुरू होगी। इस खबर के आते ही नेस्ले के शेयरों में उछाल देखने को मिला।

कई महीनों से विवाद में रहने वाली टू मिनट मैगी नूडल्स अपने लैब टेस्ट और न्यूट्रीशन मात्रा के कारण देश के काफी हिस्सों में निषेध की गई थी। इसमें दिल्ली, असम, जम्मू और कश्मीर, गुजरात, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और राजस्थान शामिल थे। सिर्फ यही नहीं, मैगी को आर्मी कैंटीन से भी हटा लिया गया था। पांच राज्यों में बैन हो जाने के बाद नेस्ले ने मैगी नूडल्स को दुकानों से हटाये रखने का निर्णय लिया।

नेस्ले ने कहा कि उत्पाद की सेफ्टी और उपभोक्ता का विश्वास हमारी पहली प्राथमिकता है। लेकिन दुर्भाग्यवश, मैगी को लेकर सामने आई हाल ही घटनाओं ने उपभोक्ताओं के मन में इस हद तक भ्रम पैदा कर दिया था कि उत्पाद के सुरक्षित होने के बावजूद हमने इसे दुकानों से हटाने का फैसला किया।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0