नीति निर्माण में 'पहली कक्षा' से आगे नहीं बढ़ पाया बांग्लादेश: रिपोर्ट
बांग्लादेश ने पिछले 55 वर्षों में सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, लेकिन नीति निर्माण के लिए संस्थागत क्षमता की कमी से वह अब भी जूझ रहा है। बांग्लादेश के समाचार पत्र 'द डेली स्टार' की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।
अर्बन कंपनी का दूसरी तिमाही में घाटा बढ़ा, खर्च में 61 प्रतिशत का उछाल
गिग प्लेटफॉर्म अर्बन कंपनी ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे जारी किए। इस अवधि में कंपनी का घाटा बढ़कर 182 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 59 करोड़ रुपए था।
भारत-जापान स्वच्छ ऊर्जा, सेमीकंडक्टर और क्रिटिकल मिनरल्स में बढ़ाएंगे सहयोग: निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को यहां विश्व बैंक-आईएमएफ की वार्षिक बैठकों के इतर जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन (जेबीआईसी) के गवर्नर काजुहिको अमाकावा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने स्वच्छ ऊर्जा, सेमीकंडक्टर और महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) के क्षेत्र में सहयोग को और विस्तार देने पर चर्चा की।
भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद, निजी निवेश और मांग रहेगी मजबूत
भारत की अर्थव्यवस्था के वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है, जो इसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बनाता है। इस दौरान देश की जीडीपी को निजी निवेश और घरेलू मांग से सहारा मिलेगा। यह जानकारी डेलॉइट इंडिया की ओर से शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।
भारत का कुल निर्यात सितंबर में 80.75 अरब डॉलर रहा, वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही में हुई 13.84 प्रतिशत की वृद्धि
भारत का कुल निर्यात (वस्तुएं और सेवाएं) सितंबर में 80.75 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो सितंबर 2025 की तुलना में 10.99 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। यह जानकारी गुरुवार को जारी आंकड़ों में दी गई।
एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा- "सैटेलाइट कम्युनिकेशन में प्रतिस्पर्धा का स्वागत है, भारत के कानून सभी पर समान रूप से लागू"
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने शुक्रवार को कहा कि भारत में सैटेलाइट संचार क्षेत्र के लिए बनाए गए नियम घरेलू और विदेशी सभी कंपनियों पर समान रूप से लागू होते हैं।
कनॉट प्लेस में प्रदर्शन से ट्रैफिक और कारोबार प्रभावित होने की आशंका, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
याचिकाकर्ता का कहना है कि इस प्रदर्शन से आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है और स्थानीय व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
भारत का प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष 2027 में 13.2 प्रतिशत बढ़ा, 13.38 लाख करोड़ रुपए पहुंचा नेट कलेक्शन
चालू वित्त वर्ष 2026-27 में 14 अक्टूबर तक भारत का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह (नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन) 13.21 प्रतिशत बढ़कर 13.38 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है। आयकर विभाग द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, कॉरपोरेट टैक्स, गैर-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) से प्राप्त राजस्व में वृद्धि के चलते यह बढ़ोतरी दर्ज की गई।