यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले
यस बैंक के शेयरों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह सुप्रीम कोर्ट द्वारा 8,415 करोड़ रुपए के 'एडिशनल टियर-1' (एटी-1) बॉन्ड को राइट-ऑफ रद्द करने के फैसले को बरकरार रखने के बाद ब्रोकिंग फर्मों का यह बैंक को लेकर सतर्क रुख अपनाना है।
वैश्विक संकेतों के बीच सपाट खुला बाजार, सेंसेक्स 0.40 प्रतिशत फिसला; आईटी और मेटल शेयरों में खरीदारी
पिछले दिन की शानदार तेजी के बाद वैश्विक बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ सपाट खुला।
अन रजिस्टर्ड ट्रेडिंग और फर्जी रिटर्न के वादों पर NSE सख्त: विक्रम रावत और एवरीडे ट्रेडिंग से निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह
एनएसई ने टेलीग्राम चैनल 'Zero to Hero Nifty Calls' के जरिए टिप्स व खाता संचालन का झांसा देने वाले गैर-पंजीकृत विक्रम रावत ('एवरीडे ट्रेडिंग') को लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए निवेशकों को गारंटीड रिटर्न के अवैध दावों व पासवर्ड शेयरिंग से बचने और अधिकृत ब्रोकर्स की जांच करने की सख्त हिदायत दी है।
भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, फार्मा और फाइनेंशियल सर्विसेज पर रहा दबाव
बाजार पर दबाव बनाने का काम फार्मा और फाइनेंशियल सर्विसेज स्टॉक्स ने किया। सूचकांकों में निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज करीब एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए।
भारत-ब्रिटेन कैपिटल मार्केट में बड़ा गठजोड़: गिफ्ट सिटी के NSEIX और लंदन स्टॉक एक्सचेंज के बीच ऐतिहासिक समझौता
गिफ्ट सिटी स्थित NSEIX और लंदन स्टॉक एक्सचेंज (LSE) ने क्रॉस-बॉर्डर ट्रेडिंग, इक्विटी, ईटीएफ व फिक्स इनकम की ड्यूल लिस्टिंग और नए डेरिवेटिव्स विकसित करने के लिए एक ऐतिहासिक समझौता (MoU) किया है, जिससे भारत और ब्रिटेन के पूंजी बाजारों में लिक्विडिटी और कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
एलटीसीजी पर चर्चाओं से भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी; सेंसेक्स 1,109 अंक चढ़ा
बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी शेयरों ने किया। सूचकांकों में निफ्टी आईटी 5.22 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था। निफ्टी रियल्टी, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी ऑटो और निफ्टी मेटल के साथ करीब सभी सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। केवल निफ्टी फार्मा ही सपाट बंद हुआ।
आईटी और रियल्टी शेयरों के सहारे सपाट खुला बाजार, सेंसेक्स 445 अंक उछला, निफ्टी में 0.71 प्रतिशत की बढ़त
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने सपाट शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में आईटी और रियल्टी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जिससे प्रमुख सूचकांकों को समर्थन मिला।