businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अफ्रीका में 3500 टावर बेचेगी भारती एयरटेल

Source : business.khaskhabar.com | Sep 08, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Bharti Airtel will sell 3,500 towers in Africaमुंबई। देश की सबसे बडी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल अफ्रीका के छह देशों में अपने मोबाइल टावर बेचेगी। कंपनी ने बताया कि उसने इन देशों में स्थित 3500 टावर दूरसंचार टावर कंपनी को बेचने का फैसला किया है। हालांकि बेचने के बाद वह इटान से ये टावर 10 साल के पट्टे पर लेकर इस्तेमाल करती रहेगी। दोनों कंपनियों ने इस सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया है। भारती एयरटेल ने इसी साल जुलाई में चार अफ्रीकी देशों में अपने 3100 टावर हीलियस टावर्स अफ्रीका को बेचने की घोषणा की थी। कंपनी ने अफ्रीका महादेश में 15 हजार से अधिक टावर बेचकर दो अरब डालर के विनिवेश की योजना बनाई है। इटान के साथ हुआ सौदा भी उसी योजना का हिस्सा है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0