businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

डाबर के "रीयल" जूस की बिक्री नेपाल में हो सकती है प्रभावित

Source : business.khaskhabar.com | Oct 19, 2015 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 Dabur sees a hit to Real juice sales from Nepal unrestनई दिल्ली। एफएमसीजी कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड ने कहा कि भारत में उसके "रीयल" ब्रांड की बिक्री भारत-नेपाल सीमा पर नाकेबंदी के कारण प्रभावित हो सकती है। डाबर इंडिया ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि नेपाल में मौजूदा अशांति और कुछ सीमावर्ती इलाकों में नाकेबंदी के कारण उसकी अनुषंगी डाबर नेपाल प्राइवेट लिमिटेड के उत्पादों की बिक्री प्रभावित रही है।
इससे अस्थाई तौर पर भारत में हमारे रीयल ब्रांड के फलों रस की बिक्री प्रभावित हो सकती है। डाबर भारत, नेपाल और श्रीलंका के संयंत्रों में रीयल जूस का विनिर्माण करती है। भारत-नेपाल सीमा पर नाकेबंदी के कारण भारत में उत्पादों का आयात नहीं हो सकता। कंपनी ने कहा "जैसे हालात हैं उनमें वित्तीय असर का सही-सही आकलन नहीं किया जा सकता।"

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0