businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

डाटाविंड ने स्पाइस रिटेल से गठबंधन किया

Source : business.khaskhabar.com | Sep 06, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Data Wind Joins Hands With Spice Retailनई दिल्ली। आकाश और यूबिस्लेट टैब बनाने वाली कंपनी डाटाविंड ने आज स्पाइस रिटेल के साथ गठबंधन की घोषणा की। इस गठबंधन से डाटाविंड के उत्पाद स्पाइस रिटेल के 1000 से अधिक बिक्री केंद्रों में उपलब्ध हो सकेंगे। कंपनी की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, शुरूआती चरण में स्पाइस रिटेल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में डाटाविंड के उत्पाद उपलब्ध कराएगी और जल्द ही कंपनी के उत्पाद पूरे उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में स्पाइस रिटेल के स्टोर्स में उपलब्ध होंगे। डाटाविंड के अध्यक्ष व सीईओ सुनीत सिंह तूली ने कहा, "हमें उम्मीद है कि इस गठबंधन से उत्तर भारत के ग्राहकों को हमारे उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।"

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0