businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एलएंडटी को मिला 5100 करोड का आर्डर

Source : business.khaskhabar.com | Sep 05, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 LT received orders worth Rs 5100 croreमुंबई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो को मध्य प्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी लिमिटेड की तरफ से 660 मेगावाट के दो सुपर क्रिटिकल ताप बिजली परियोजना के लिए 5100 करोड रूपये का आर्डर मिला है। कंपनी ने बीएसई को बताया कि इसके तहत उसको मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में 660 मेगावाट क्षमता की दो ताप बिजली इकाई के लिए डिजाइन, इंजीनियरिंग, विनिर्माण, आपूर्ति, जांच और उत्पादन शुरू करने जैसे काम करने हैं। एलएंडटी ने कहा कि पहली इकाई का काम 43 महीने में और दूसरी इकाई से उत्पादन 47 माह में शुरू हो जाएगा।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0