businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बाबा रामदेव ने लॉन्च किए 5-मिनट आटा नूडल्स

Source : business.khaskhabar.com | Nov 16, 2015 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 Ramdev launched aata noodles to challenge nestle Maggi, Must Read नई दिल्ली। योगगुरू बाबा रामदेव ने राष्ट्रीय राजधानी में आज पतंजलि का आटा नूडल्स लॉन्च किया। रामदेव ने मैगी पर लगे प्रतिबंध के बाद अपना नूडल्स बाजार में उतारने का वादा आज (सोमवार) पूरा कर दिया। ऎसा माना जा रहा है कि नेस्ले की मैगी को बाबा रामदेव का आटा नूडल्स जबरदस्त टक्टर देगा।

इस नूडल्स को बनाने में 5 मिनट लगेगा। 70 ग्राम के इस आटा नूडल्स की कीमत बाजार में 15 रूपये होगा। यह आटा नूडल्स एमएसजी और लेड फ्री है, आज से देश भर में 3 लाख आउटलेट्स पर मिलेगा। आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि पतंजलि आटा नूडल्स की टैग लाइन "झटपट बनाओ, बेफिक्र खाओ" दी है।

बताया कि आटा नूडल्स को कडे परीक्षणो के बाद बाजार मे उतारा है। कहा कि लोगों और बाजार की बढ़ती मांग के मद्देनजर इसे बिना किसी अधिकृत के ही बाजार में उतारा। पतंजलि के अधिकृत स्टोरो मे यह उपलब्ध है। हरिद्वार के बाद इसकी अन्य जगहों पर भी बिक्री शुरू करा दी है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0