businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अदाणी ग्रुप के शेयर करीब 3 प्रतिशत तक बढ़े, रिलायंस और बीएसई में हुई बिकवाली

Source : business.khaskhabar.com | Oct 09, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 adani group shares rose nearly 3 percent amid selling on reliance and the bse 851782मुंबई । अदाणी ग्रुप के शेयरों में शुक्रवार के कारोबारी सत्र में करीब 3 प्रतिशत तक की रैली देखने को मिली है। वहीं, इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीएसई में बिकवाली हुई।  
निफ्टी 50 इंडेक्स में अदाणी पोर्ट्स टॉप गेनर्स में शामिल था। यह 3.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,761 रुपए पर बंद हुआ और इसका इंट्राडे हाई 1,770 रुपए था, जो कि पिछली क्लोजिंग से 3.62 प्रतिशत अधिक था। 
वहीं, अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 1.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,634.40 रुपए पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसने 2,653 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ, जो कि इसके पिछले क्लोजिंग प्राइस से 2.19 प्रतिशत अधिक था।  
अंबुजा सीमेंट्स का शेयर 3.08 प्रतिशत बढ़कर 351.50 रुपए पर और अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 1.63 प्रतिशत बढ़कर 1,255.80 रुपए पर बंद हुआ।
दूसरी ओर, निफ्टी में रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.65 प्रतिशत गिरकर 1,170.30 रुपए पर और बीएसई लिमिटेड 1.43 प्रतिशत गिरकर 3,287.20 रुपए पर बंद हुए। 
निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त दिखाने वाले शेयरों में अपोलो हॉस्पिटल्स, आईटीसी, आयशर मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचसीएल टेक शामिल थे, जिनमें बंद होने के समय 4.72 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई।
सत्र में खरीदारी को सहारा आईटी शेयरों ने दिया। सूचकांकों में निफ्टी आईटी 3 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था। इसके अलावा, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी कंजप्शन , निफ्टी ऑटो, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी मेटल, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी कमोडिटीज हरे निशान में बंद हुआ। केवल निफ्टी ऑयल एंड गैस लाल निशान में बंद हुआ।
बाजार में व्यापक आधार पर खरीदारी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 904.80 अंक या 1.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,787.30 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 103.60 अंक या 0.54 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,153.70 पर बंद हुआ। 
--आईएएनएस
 

[@ झूठ बोलने से नहीं मिलेगा इन कार्यो का फल]


[@ कमाल के 5 टिप्स साल भर शरीर को हेल्दी बनाएं]


[@ यहां सिर्फ एक बच्ची के लिए रोज आती है ट्रेन ]


Headlines