businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एमेजन का ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 17 अक्टूबर से

Source : business.khaskhabar.com | Oct 06, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 amazon announces its great indian festival from oct 17 454480नई दिल्ली । एमेजन इंडिया ने मंगलवार को कहा कि इसका ग्रेट इंडियन फेस्टिवल (जीआईएफ) 17 अक्टूबर से शुरू होगा। फ्लिपकार्ट ने अपने बिग बिलियन डे की शुरुआत के लिए 16 अक्टूबर की तारीख तय की है।

अमेजन ने कहा है कि उसके प्राइम मेम्बर्स के लिए ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की शुरुआत 16 अक्टूबर को ही हो जाएगी।

ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान 6.5 लाख से अधिक सेलर्स एमेजन डॉट इन पर अपने प्रॉडक्ट्स की पेशकश करेंगे और ग्राहकों को चार करोड़ से अधिक प्राडक्ट्स खरीदने का मौका मिलेगा।

एमेजन ने कहा है कि 100 से अधिक शहरों की 20 हजार से अधिक दुकानें भी इस ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में शामिल होंगी।

एमेजन ने कहा है कि जो लोग एचडीएफसी बैंक डेबिट या फिर क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करेंगे उन्हें अतिरिक्त 10 फीसदी की छूट मिलेगी।

इसके अलावा कम्पनी ने कहा है कि ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में क्रेडिट एवं डेविट कार्ड्स से खरीद पर नो कास्ट ईएमआई मिलेगा और इसके अलावा कई एक्सचेंज ऑफर भी दिए जाएंगे।

एमेजन के मुताबिक भारतीय उपभोक्ता अधिक से अधिक संख्या में ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में शरीक हों सकें, इसलिए इस साल उन्हें छह भाषाओं- अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में खरीदारा का मौका मिलेगा। (आईएएनएस)

[@ घर बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म]


[@ कोमा से बाहर आते ही बोलने लगा दूसरे देश की भाषा]


[@ शाम को ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0