businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अमेजन प्राइम डे 13-14 अक्टूबर को

Source : business.khaskhabar.com | Sep 29, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 amazon prime day to take place october 13 14 453727सैन फ्रांसिस्को। अमेजन ने कहा है कि उसका बहुप्रतिक्षित वार्षिक सेल इवेंट-प्राइम डे इस साल 13-14 अक्टूबर को आयोजित होगा। इस साल के इवेंट में कई तरह के डिस्काउंट देने का वादा किया गया है। हर कटेगरी में कम से कम एक अरब डील्स का वादा अमेजन ने किया है।

बीते साल सेल हॉलीडे का आयोजन जुलाई के मध्य में किया गया था लेकिन इस साल कोरोनावायरस के कारण इसका आयोजन नहीं हो सका था।

अमेजन ने कहा कि वह इस साल छोटे व्यवसायियों को मदद पहुंचने के लिए प्राइम डे को डिजाइन कर रहा है।

अमेजन ने यह भी कहा है कि प्राइम डे सिर्फ ऑनलाइन स्टोर्स तक सीमित नहीं है। एक प्राइम मेम्बर किसी अमेजन फिजिकल रीटेल स्टोर पर जाकर इन-स्टोर-डील्स का लाभ ले सकता है।
 (आईएएनएस)

[@ व्यापार में सफलता के अचूक उपाय]


[@ भारत की बेखौफ बल्लेबाजी से बेहद प्रभावित बीसीसीआई चीफ गांगुली]


[@ अक्षय ने ट्विंकल को दिए प्याज वाले झुमके]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0