businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच सोने के रेट में गिरावट तो चांदी का भाव करीब 2,500 रुपए बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Mar 21, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 amid rising tensions in the gulf region gold prices dip while silver rates rise by nearly ₹2500 800016मुंबई । मध्य पूर्व में बढ़ते तनावों के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। पिछले दिन गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। 
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को 999 प्यूरिटी वाला गोल्ड 1,47,218 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया, जबकि इससे पहले गुरुवार को 999 प्यूरिटी वाले गोल्ड की कीमत 1,47,889 रुपए थी। यानी एक दिन में सोने के रेट में 671 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।
वहीं, यदि चांदी की बात करें तो आईबीजेए के अनुसार, शुक्रवार को 999 प्यूरिटी वाली चांदी का भाव 2,32,364 रुपए प्रति किलोग्राम रहा, जो बीते गुरुवार को 2,29,873 रुपए प्रति किलोग्राम था। यानी एक दिन में चांदी का भाव 2,491 रुपए प्रति किलो बढ़ गया।
बता दें कि आईबीजेए पर पिछले शुक्रवार को 999 प्यूरिटी वाले गोल्ड का भाव 1,58,399 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। जबकि 999 प्यूरिटी वाली चांदी का भाव 2,60,488 रुपए प्रति किलोग्राम था। यानी पिछले एक हफ्ते में सोने के रेट में 11,100 रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है, जबकि चांदी का भाव 28,100 रुपए से ज्यादा सस्ता हो गया है।
वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। खबर लिखे जाने तक (शाम करीब 5.58 बजे) अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 1.29 प्रतिशत यानी 1,870 रुपए की तेजी के साथ 1,46,824 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी 1.15 प्रतिशत यानी 2,652 रुपए की उछाल के साथ 2,34,112 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड करती नजर आई।
शुक्रवार को 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना 1,48,302 रुपए खुलने के बाद एक समय 1,48,457 रुपए के उच्चतम स्तर तो एक समय 1,45,700 रुपए प्रति 10 ग्राम के दिन के निम्नतम स्तर तक पहुंच गया।
वहीं, 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी 2,39,948 रुपए पर खुलने के बाद एक समय 2,40,000 रुपए के दिन के उच्चतम स्तर तो एक समय 2,30,060 रुपए प्रति किलो के दिन के निम्नतम स्तर तक पहुंच गई थी।
विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनावों के चलते वैश्विक बाजार में अस्थिरता के बीच पिछले कुछ समय से सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका-ईरान युद्ध की खबरों, अमेरिकी डॉलर की दर और तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से माहौल अस्थिर बना हुआ है, जिसका असर कीमती धातुओं पर देखने को मिल रहा है।
--आईएएनएस
 

[@ इस बकरी का स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप ]


[@ प्रदूषण का आंखों पर होता है ये असर]


[@ 6 साल तक नहीं गया ऑफिस फिर भी मिला बेस्ट अवार्ड क्यों ...]


Headlines