businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ऐप्पल ने कहा, 29 वॉट पावर एडाप्टर के साथ एक ही चीज को चार्ज करे मैगसेफ डुओ चार्जर

Source : business.khaskhabar.com | Dec 11, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 apple magsafe duo charger not compatible with 29w power adapter 461592सैन फ्रांसिस्को। ऐप्पल ने अपने मैगसेफ डुओ चार्जर के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं का विस्तार करते हुए एक समर्थन दस्तावेज में कहा कि उपयोगकर्ता कंपनी के 29वॉट पावर एडॉप्टर के साथ आईफोन 12 और ऐप्पल वॉच को एक साथ चार्ज नहीं कर पाएंगे। मैगसेफ सभी आईफोन 12 मॉडलों के लिए एक नई व्यवस्थाा है जो चुंबकीय उपकरणों को उपकरणों के पीछे संलग्न करने की अनुमति देता है, जिसमें अधिक सटीक वायरलेस चाजिर्ंग के लिए ऐप्पल का मैगसेफ चार्जर भी शामिल है।

समर्थन दस्तावेज के अनुसार, ऐप्पल के पुराने 29वॉट यूएसबी-सी पावर एडॉप्टर, मैगसेफ डुओ के साथ संगत नहीं है, संभवत: क्योंकि वह एडॉप्टर आवश्यक 5वी/ 3ए या 9वी / 1.67ए पावर रेटिंग्स का समर्थन नहीं करता है।

इसके कारण जब मैगसेफ डुओ 29वॉट एडॉप्टर से जुड़ा होता है, तो यह केवल दोनों डिवाइसों के बजाय एक आईफोन या ऐप्पल वॉच को ही चार्ज कर सकता है। (आईएएनएस)

[@ कभी-कभी गर्भावस्था भूल जाती हैं ये अभिनेत्री]


[@ इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप]


[@ मां-बाप ने स्कूल नहीं भेजा तो बच्चों ने बुलाई पुलिस.... ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0