businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ऑडी क्यू9 29 जुलाई को होगी लान्च, जानिए इसके शानदार फीचर्स

Source : business.khaskhabar.com | May 13, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 audi q9 to be launched on july 29 know its amazing features 813283
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

ऑडी कंपनी ने बाजार में अपनी कारों धूम मचा रखी है। इसी कड़ी में कंपनी 29 जुलाई को अपनी नई Audi Q9 पेश करने जा रही है। हाल ही में कंपनी ने इस 7-सीटर के इंटीरियर की जानकारी दी है और बाहरी लुक की झलक दिखाई है। बाजार में आने के बाद Audi Q9 का सीधा मुकाबला Mercedes-Benz GLS और BMW X7 जैसी लग्जरी कारों से होगा। 

बाहरी लुक और फ्रंट डिजाइनः 
Audi ने हाल ही में Q9 के बाहरी हिस्से की झलक दिखाई है। इसका डिजाइन Audi की नई पीढ़ी की कारों जैसा है। सामने की तरफ शानदार LED हेडलाइट्स और एक बड़ी काली ग्रिल दी गई है। बंपर के नीचे की तरफ हवा के लिए एयर वेंट्स दिए गए हैं। तस्वीरों में इसका उभरा हुआ बोनट भी साफ दिखाई दे रहा है। पीछे की तरफ एक से दूसरी तरफ जुड़ी हुई LED टेललाइट पट्टी दी गई है। 
बैठने की व्यवस्था और सीटेंः 
Audi Q9 को 6-सीटर के दो विकल्पों में पेश किया जाएगा। 6-सीटर मॉडल के दूसरे लाइन में बिजली से एडजस्ट होने वाली सीटें और वेंटिलेशन की सुविधा मिलेगी। साथ ही, 7-सीटर मॉडल के दूसरी लाइन में तीन सीटें होंगी जिनमें इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट और वेंटिलेशन मिलेगा। सामने की सीटों में वेंटिलेशन के साथ मसाज फंक्शन भी दिया गया है। 

दरवाजे और केबिनः 
इस SUV के सभी दरवाजे इलेक्ट्रिक हैं। ये दरवाजे 90 डिग्री के एंगल पर खुलते हैं जिससे कार के अंदर बैठना और बाहर निकलना बहुत ही आसान हो जाता है। इसमें एक खास पैनोरमिक सनरूफ दी गई है जिसे आप अपनी जरूरत क हिसाब के ट्रांसपेरेंट बना सकते हैं। पूरे केबिन में एंबिएंट लाइटिंग दी गई है अंदर के माहौल को खूबसूरत बनाती है। 

इंजन और पावरः 

Audi ने अपनी इस नई SUV के बाहरी और अंदरूनी हिस्से की जानकारी तो दे दी है लेकिन इसके इंजन के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि Audi Q9 में 6-सिलिंडर या 8-सिलिंडर इंजन दिया जा सकता है जो प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम के साथ आएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस गाड़ी का एक EV लाने की योजना पर भी काम कर रही है।

[@ शबाना आजमी को शुरुआती दिनों में इस एक्टर से मिली थी फटकार]


[@ कमाल के टिप्स पाएं: खूबसूरत कमसिन त्वचा]


[@ फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट का धंधा पांव पसारता जा रहा है,फंसी ये 11 एक्ट्रेस]