businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बजाज ने एवेंजर 160 स्ट्रीट बाइक बंद की, इसकी जगह दूसरी मोटरसाइकिल लेगी

Source : business.khaskhabar.com | May 14, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 bajaj avenger 160 street bike discontinued to be replaced by another motorcycle 813606
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

आटोमोबाइल मार्केट में बजाज की बाइक का अच्छा क्रेज हैं। बजाज आटो ने एवेंजर 160 स्ट्रीट बाइक को बंद कर दिया है। इसके साथ, ब्रांड ने अपनी वेबसाइट पर एवेंजर 220 Street को लिस्ट कर दिया है। Aveneger 220 Cruise पहले से ही उपलब्ध है जिसकी कीमत 1.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। 

बजाज आटो ने अपनी भारतीय वेबसाइट से एवेंजर 160 स्ट्रीट को हटा दिया है। इसका मतलब है कि अब यह बाइक बाजार में नहीं बिकेगी। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर Avenger 220 Street को शामिल कर लिया है। इससे संकेत मिलता है कि यह बाइक जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है। 

इस बाइक की वापसीः 

बजाज एवेंजर 220 Street 2020 में बंद होने के बाद अब 6 साल से भी ज्यादा समय के बाद वापसी कर रही है। यह Avenger 220 क्रूज वाले प्लैटफॉर्म पर बनी है जिसका मतलब है कि इसका इंजन भी वही है- 220cc का सिंगल-सिलिंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन जो 8,500rpm पर 19hp की पावर और 7,000rpm पर 17.5 nm का टॉर्क जनरेट करता है। 

कलर और फीचर्सः 

Bajaj ने 220 Street के लिए 2 कलर ऑप्शन दि हैं- एबोनी ब्लैक और कॉकटेल वाइन रेड। इस बाइक में 13 लीटर का फ्यूल टैंक, 737mm की सीट हाइट, 169mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 160 किलोग्राम वजन है। स्ट्रीट वेरिएंट क्रूज की तुलना में अधिक स्पोर्टी और सादगी भरा है। इसमें शहर में चलाने के लिए छोटे हैंडल बार दिए गए हैं। इसमें बड़े विंडशील्ड नहीं है और इसमें क्रोम की जगह मैट ब्लैक फिनिश का इस्तेमाल किया गया है। 

ब्रेकिंग और अन्य फीचर्सः 

Bajaj Adventure 220 Street में आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ 5-स्टेप एजडस्टेबिलिटी वाले डुअल शॉक एबजॉर्बर दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें सिंगल-चैनल ABS के साथ आगे 220mm का डिस्क ब्रेक और पीछे 130mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है। 

यह बाइक 90/90-17 के अगले और 130/90-15 के पिछले ट्यूबलेस टायरों पर चलती है। इसमें हैलोजन हेडलाइट्स, सेमी-डिजिटल क्लस्टर, स्पोर्टी पिलियन बैकरेस्ट और फ्रंट डिस्क ब्रेक शामिल हैं। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसे कमिंग सून टैग के साथ लिस्ट कर दिया है और इसकी कीमत की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।

[@ सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...]


[@ सेल्फ़ी का ऎसा पागलपन देख दंग रह जाएंगे...]


[@ ये जेट साइकिल उडा देगी आपके होश]