businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बैंक व बीमा कर्मचारी 8 जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे

Source : business.khaskhabar.com | Dec 21, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 bankers insurers to go on strike on january 8 419994चेन्नई। भारतीय बैंकिंग क्षेत्र की प्रमुख यूनियनों ने आठ जनवरी 2020 को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा आयोजित आम हड़ताल में भाग लेने का फैसला किया है। यह जानकारी अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के एक शीर्ष नेता ने दी। यहां जारी एक बयान में एआईबीईए के महासचिव सी. एच. वेंकटचलम ने कहा कि 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने आठ जनवरी को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह हड़ताल केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ की जाएगी, जिसमें नौकरियों की सुरक्षा, रोजगार सृजन और श्रम कानूनों में संशोधन बंद करने से संबंधित मांगें रखी जाएंगी।

वेंकटचलम के अनुसार, इस हड़ताल में शामिल होने वाले बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख यूनियन एआईबीईए, एआईबीओए, बीईएफआई, आईएनबीईएफ और आईएनबीओसी होंगी।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और सामान्य बीमा क्षेत्र के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल होंगे। (आईएएनएस)

[@ यहां लगता है साढे तीन साल का सूर्यग्रहण!]


[@ ... तो ऎसा करने से भैंस देगी अधिक दूध]


[@ 35 साल की मैरी कॉम ने अब तक हासिल की ये उपलब्धियाँ....]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0