businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारती टेलीकॉम ब्लॉक डील के जरिए एयरटेल में 1 अरब डॉलर की हिस्सेदारी बेचेगी

Source : business.khaskhabar.com | May 26, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 bharti telecom to sell $1 bn stake in airtel through block deal 441609नई दिल्ली। भारती टेलीकॉम मंगलवार को एक सेकेंडरी मार्केट ब्लॉक डील के जरिए भारती एयरटेल में अपने एक अरब डॉलर के शेयर बेचने जा रही है।

भारती टेलीकॉम, दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल की होल्डिंग कंपनी है। भारती एयरटेल में भारती टेलीकॉम की 38.79 फीसदी हिस्सेदारी है, जो ब्लॉक डील के बाद 2.75 फीसदी तक घट जाएगी। एक्सचेंज डेटा के अनुसार प्रमोटर की कुल हिस्सेदारी 58.98 फीसदी है।

सिंगापुर टेलीकॉम भारती एयरटेल के साथ एक रणनीतिक साझेदार है। वहीं जेपी मॉर्गन लेनदेन के लिए प्लेसमेंट एजेंट है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में 22 मई को फ्लोर कीमत 558 रुपये प्रति इक्विटी शेयर छह फीसदी की छूट के साथ 593.20 रुपये के करीब है।

यह सौदा 31 मार्च, 2020 तक कुल शेयरों का 2.75 फीसदी तक 15 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए लगभग एक अरब डॉलर का होगा।

मूल्य निर्धारण पर कोई मार्गदर्शन तब तक नहीं दिया जाएगा जब तक कि 26 मई, 2020 को स्टॉक एक्सचेंज में इक्विटी शेयर क्रॉस नहीं हो जाते।

भारती एयरटेल की मौजूदा मार्केट कैप 3.23 लाख करोड़ रुपये है। बताया जा रहा है कि इस सौदे से कंपनी को शुद्ध रूप से ऋण मुक्त होने में भी मदद मिलेगी। (आईएएनएस)

[@ इस अभिनेत्री को पांच बार किया प्रपोज]


[@ मां-बाप का गाना सुन कोमा से जागी 4साल की बच्ची ]


[@ कुंडली का ये भाव बताता है आप ‘अमीर’ है या ‘गरीब’]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0