मारुति फ्रोनेक्स के ऑटोमैटिक वेरिएंट को ले आएं घर, जानें, दो लाख रुपए की डाउन पेमेंट के बाद कितनी ईएमआई जाएगी
Source : business.khaskhabar.com | May 15, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली भारत में मारुति सुजुकी नए वेरिएंट में कारों को लान्च कर रही है। इसी श्रृंखला में मारुति ने कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में फ्रोनेक्स को आटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प को आफर किया जाता है।
अगर आप भी इस एसयूवी के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद हर महीने कितने रुपये की ईएमआई देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
मारुति फ्रोनेक्स कीमतः Maruti Fronx के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट को 8.15 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसे दिल्ली में खरीदने पर ऑन रोड कीमत करीब 9.24 लाख रुपये हो जाती है। इस कीमत में 8.15 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के अलावा करीब 68 हजार रुपये आरटीओ और इंश्योरेंस के करीब 39 हजार रुपये देने होंगे।
दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट कितनी ईएमआईः अगर इस गाड़ी के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 7.24 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 7.24 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 11646 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
इतनी महंगी पड़ेगी कारः अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 7.24 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 11646 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Fronx ऑटामैटिक ट्रांसमिशन के लिए करीब 2.54 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आप कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 11.78 लाख रुपये देंगे।
इनसे होगा मुकाबलाः मारुति सुजुकी ओर से Fronx को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet, Kia Syros, Mahindra XUV 3XO जैसी एसयूवी के साथ होता है। इसके अलावा इसे कीमत के मामले में कुछ हैचबैक कारों से भी चुनौती मिलती है।
[@ ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धोखा: घर बेचा, नौकरी छोड फिर...]
[@ जानिए क्यों ये आदमी 25 सालों से खा रहा है मिट्टी]
[@ इस बकरी का स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप ]