businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

SBI के हिस्सेदारी खरीदने की खबर पर यस बैंक से मांगा स्पष्टीकरण

Source : business.khaskhabar.com | Mar 06, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 bse seeks clarification from yes bank on sbi buying stake 432771नई दिल्ली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा यस बैंक में हिस्सेदारी खरीदने संबंधी खबर पर यस बैंक से स्पष्टीकरण मांगा है।

एक्सचेंज ने यस बैंक से पांच मार्च 2020 को स्पष्टीकरण मांगा है, जिसमें ब्लूमबर्ग में पांच मार्च को छपी खबर के हवाले से कहा गया है कि सरकार ने एसबीआई की यस बैंक की हिस्सेदारी खरीदने की योजना को मंजूरी दी है।

बीएसई ने कहा, "जवाब की प्रतीक्षा है।"

दरअसल ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में बताया गया था कि भारतीय स्टेट बैंक को इस कंसोर्शियम के दूसरे सदस्यों को भी चुनने का अधिकार दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया था कि सरकार यस बैंक को डूबने से बचाने के लिए एसबीआई की योजना मंजूर करने के साथ एसबीआई को यस बैंक में हिस्सा खरीदने के लिए कंसोर्शियम बनाने को कह सकती है। (आईएएनएस)

[@ योग की कुछ मुद्राएं इन रोगियों के लिए घातक]


[@ हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड, एक्ट्रेस समेत 2 मॉडल्स अरेस्ट]


[@ गले में हो समस्याएं तो टॉन्सिल का ऑपरेशन...]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0