businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पेट्रोल, डीजल के दाम में वृद्धि का सिलसिला जारी

Source : business.khaskhabar.com | Nov 29, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 continuation of increase in the price of petrol and diesel 460274नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में रविवार को लगातार चौथे दिन वृद्धि का सिलसिला जारी रहा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में इस महीने हुई वृद्धि के चलते पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि हो रही है। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली में 21 पैसे, कोलकाता में 20 पैसे, मुंबई में 21 पैसे जबकि चेन्नई में 19 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की। वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 29 पैसे जबकि मुंबई में 31 पैसे और चेन्नई में 28 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।

इस महीने पेट्रोल और डीजल के दाम में अब तक नौ बार बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 1.28 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो गई है जबकि डीजल 1.96 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 82.34 रुपये, 83.87 रुपये, 89.02 रुपये और 85.31 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

चारों महानगरों में डीजल की कीमतें भी बढ़कर क्रमश: 72.42 रुपये, 75.99 रुपये, 78.97 रुपये और 77.84 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड का फरवरी डिलीवरी वायदा अनुबंध में शुक्रवार को पिछले सत्र के मुकाबले 1.03 फीसदी की तेजी के साथ 48.28 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। बता दें कि दो नवंबर को बेंट्र क्रूड का भाव 35.74 डॉलर प्रति बैरल तक टूटा था। जिसके बाद गुरुवार को ब्रेंट का भाव 49.09 डॉलर प्रति बैरल तक उछला।

न्यूयार्क मकेर्टाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) का जनवरी डिलीवरी वायदा अनुबंध शुक्रवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 45.53 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दो नवंबर को डब्ल्यूटीआई का भाव 33.64 डॉलर प्रति बैरल तक टूटा था। (आईएएनएस)

[@ इस मॉडल का बचपन में हुआ यौन शोषण, सौतेले पिता..]


[@ मिताली ने कहा, 1999 में मुझे जब भारत के लिए खेलने का मौका मिला... ]


[@ इस बकरी का स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0