businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कोविड-19 का हमारे व्यापार पर खास प्रभाव नहीं पड़ेगा : HCL

Source : business.khaskhabar.com | Mar 31, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 covid 19 will not have much impact on our business hcl 436095नई दिल्ली। आईटी प्रमुख एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने सोमवार को कहा कि कोरोनावायरस महामारी का उसके व्यापार पर बड़ा प्रभाव होने की संभावना नहीं है। एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने एक बयान में कहा कि कोरोनावायरस महामारी के कारण मार्च तिमाही में उसके कारोबार पर कोई खास असर पड़ने का अनुमान नहीं है। कंपनी का कहना है कि इस दौरान बुकिंग सही दिशा में रही है। इनमें से ज्यादातर को जनवरी माह में ही अंतिम रूप दे दिया गया था।

व्यापार पर संभावित असर के बारे में एचसीएल ने कहा कि कंपनी ने अपने कर्मचारियों और ग्राहकों पर प्रभाव को कम करने के लिए कारोबार निरंतरता योजना और जोखिम प्रबंधन मसौदा को काफी पहले लागू किया हुआ है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, इस तिमाही के नतीजों पर हालांकि असर का मूल्यांकन अभी नहीं किया गया है, लेकिन हमें नहीं लगता कि ये बहुत अधिक होगा।

कंपनी ने कहा, इस तिमाही के दौरान बुकिंग सही दिशा में रही है और ज्यादातर जनवरी में ही पूरी हो गई थी।

कंपनी का कहना है कि उसका कारोबारी मॉडल मजबूत व लचीला है और इसमें कई तरह की सेवाओं से आय शामिल है। कंपनी ने कहा कि उसके कारोबार में तेल और गैस, यात्रा तथा आतिथ्य और हाईएंड रिटेल जैसे क्षेत्रों की हिस्सेदारी एक अंक में है। कंपनी ने कहा कि उसने जोखिम प्रबंधन को बेहतर ढंग से लागू किया है और छोटी अवधि के प्रभावों को कम से कम करने में सक्षम है।

कंपनी ने कहा कि वह जनवरी के अंत से कोविड-19 के प्रकोप पर नजर रख रही है और भारत में उसके 76 प्रतिशत कर्मचारी और अन्य भौगोलिक क्षेत्रों में 92 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम करने में सक्षम हैं, इसलिए कामकाज के इस नए तरीके में कंपनी को कोई खास परेशानी नहीं हो रही है। (आईएएनएस)

[@ सेल्फ़ी का ऎसा पागलपन देख दंग रह जाएंगे...]


[@ हू-ब-हू मधुबाला जैसे लग रही है ये टीवी अभिनेत्री]


[@ प्यार में बाधक बना पति तो पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0