businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जल्द निपटाएं बैंकों से जुड़ा कामकाज, आगे करना पड़ेगा लंबा इंतजार

Source : business.khaskhabar.com | Mar 23, 2021 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 deal with banks soon will have to wait a long time 472862नई दिल्ली। अगर आपको बैंकों से जुड़ा कोई जरूरी कामकाज है तो इस सप्ताह शुक्रवार तक अवश्य निपटा लें, क्योंकि आगे 27 मार्च से लेकर अगले महीने चार अप्रैल तक सिर्फ दो दिन बैंक खुलेंगे उसमें भी ग्राहक सेवा से जुड़ा कामकाज शायद नहीं हो पाएगा। इस सप्ताह 27 मार्च को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। अगले दिन 28 मार्च को रविवार है और 29 मार्च को होली की छुट्टी। इसके बाद वित्तवर्ष के आखिर में 30 मार्च और 31 मार्च को बैंक खुले रहेंगे, लेकिन ग्राहक सेवा से जुड़ा कामकाज शायद नहीं हो पाएगा। इसके बाद एक अप्रैल को बैंकों की लेखाबंदी होने के कारण आपका काम नहीं हो सकेगा। फिर 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे का अवकाश है। तीन अप्रैल को शनिवार है, लेकिन पहला शनिवार है, इसलिए बैंक खुले रहेंगे। वहीं, चार अप्रैल को रविवार है, इसलिए बैंक बंद रहेंगे।  (आईएएनएस)

[@ चमत्कारी नागमणि के नाम पर ठगी का धंधा ]


[@ नशीली चाय पिलाकर नाबालिग नौकरानी से दुष्कर्म ]


[@ अखरोट है सेहत के लिए फायदेमंद]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0