businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

डीजल के दाम लगातार तीसरे दिन घटे, पेट्रोल स्थिर

Source : business.khaskhabar.com | Sep 27, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 diesel prices decreased for the third consecutive day petrol stabilized 453503नई दिल्ली । डीजल के दाम में रविवार को लगातार तीसरे दिन कटौती से आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है। डीजल फिर दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 14 पैसे जबकि चेन्नई में 13 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। लगातार तीन दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम में 48 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई है जबकि सितंबर में अब तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डीजल 2.76 रुपये लीटर सस्ता हो गया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल घटकर क्रमश: 70.80 रुपये, 74.32 रुपये, 77.22 रुपये और 76.27 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। हालांकि, चारों महानगरों में पेट्रोल का दाम बिना किसी बदलाव के क्रमश: 81.06 रुपये, 82.59 रुपये, 87.74 रुपये और 84.14 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है। (आईएएनएस)

[@ अनूठा कारनामा, महिला ने बालों से बनाया कोट]


[@ इन कार्यो को करने से आएगी घर में परेशानी]


[@ प्यार में बेवफाई! छात्रा ने किया प्रेमी का मर्डर, और फिर...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0