businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

लगातार 5वें दिन घटे डीजल के दाम, पेट्रोल स्थिर

Source : business.khaskhabar.com | Sep 29, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 diesel prices down for 5th consecutive day petrol stabilized 453725नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने डीजल के दाम में मंगलवार को लगातार पांचवें दिन कटौती की लेकिन पेट्रोल के दाम में स्थिरता का सिलसिला जारी रहा। डीजल फिर देश के चार प्रमुख महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। लगातार पांच दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में डीजल का दाम 65 पैसे प्रति लीटर घट गया है जबकि सितंबर में अब तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डीजल की कीमत में 2.93 रुपये लीटर गिरावट आई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल का दाम घटकर क्रमश: 70.63 रुपये, 74.15 रुपये, 77.04 रुपये और 76.10 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। हालांकि, चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में कोई फेरबदल नहीं हुआ है और यह क्रमश: 81.06 रुपये, 82.59 रुपये, 87.74 रुपये और 84.14 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

उधर, कच्चे तेल में दो दिनों की तेजी के बाद फिर नरमी आई है। अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के दिसंबर डिलीवरी वायदा अनुबंध में मंगलवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.61 फीसदी की नरमी के साथ 42.61 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

वहीं, न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के नवंबर डिलीवरी वायदा अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 40.70 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

(आईएएनएस)

[@ ब्यूटी टिप्स:लगे अपनी उम्र से 5 साल कम ]


[@ ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धोखा: घर बेचा, नौकरी छोड फिर...]


[@ कमाल के 5 टिप्स साल भर शरीर को हेल्दी बनाएं]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0