businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ई-रेल टिकट खुद रद्द न करें : आईआरसीटीसी

Source : business.khaskhabar.com | Mar 26, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 do not cancel e rail tickets yourself irctc 435431नई दिल्ली। भारतीय रेल खान-पान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने बुधवार को कहा कि देशभर में लॉकडाउन के कारण रेलवे द्वारा ट्रेन रद्द करने की सूरत में वे अपने ई-रेल टिकट को खुद रद्द न करें। कोरोनावायरस के प्रकोप की रोकथाम के मददेनजर देश में तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है और इस दौरान सड़क एवं रेल यातायात बंद कर दिया गया है। आईआरसीटीसी प्रवक्ता सद्धार्थ सिंह ने कहा कि रेलवे द्वारा परिचालित पैसेंजर ट्रेनों की सेवा बंद करने के बाद ई-टिकट खरीदने वाले यात्रियों को टिकट का रिफंड स्वत: मिल जाएगा इसके लिए उनको ई-टिकट रद्द करने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर यात्री ई-टिकट रद्द करते हैं तो संभव है कि रिफंड कम मिलेगा। इसलिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे ट्रेन रद्द होने की सूरत में वे अपने ई-टिकट खुद रद्द न करें। (आईएएनएस)

[@ दही से पाएं नर्म मुलायम त्वचा]


[@ ये हसीना अब और बच्चे नहीं चाहतीं]


[@ बेटी को लेकर किम ने किया खुलासा]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0