businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

देश में इस साल 117.25 लाख टन सरसों उत्पादन का अनुमान, भरतपुर में रबी तेल तिलहन सेमिनार में जारी हुए आंकड़े

Source : business.khaskhabar.com | Mar 16, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 estimated mustard production in the country at 11725 lakh tonnes this year figures released at rabi oilseeds seminar in bharatpur 798703जयपुर। देश में इस साल सरसों सीड का उत्पादन 117.25 लाख टन होने का अनुमान है। 1 मार्च 2026 को सरसों का कैरीओवर स्टॉक 4 लाख टन बताया जा रहा है। फरवरी माह में 3 लाख टन सरसों की पेराई हो चुकी है। इस प्रकार देश में सरसों का कुल वर्तमान स्टॉक 118.25 लाख टन रहने के अनुमान मिल रहे हैं। ये आंकड़े भरतपुर में हाल ही संपन्न अखिल भारतीय रबी तेल तिलहन सेमिनार में जारी किए गए। क्रॉप एस्टीमेट कमेटी के चेयरमैन अनिल चतर ने बताया कि इस बार मौसम अनुकूल रहने से सरसों की पैदावार पिछले साल के मुकाबले ज्यादा हुई है। गत वर्ष देश में 111 लाख टन सरसों की पैदावार हुई थी। जबकि इस साल लगभग 6 लाख टन सरसों का उत्पादन अधिक हुआ है। चतर ने कहा कि देश में इस बार सरसों का रकबा तीन लाख हैक्टेयर ज्यादा था। मस्टर्ड ऑयल प्रॉड्यूशर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट बाबूलाल डाटा ने सरसों तेल उद्योगों को आ रही परेशानियों से सरकार को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सरसों तेल इकाईयों को बूस्ट अप करने के लिए सरकार को आयातित तेलों पर ड्यूटी बढ़ाई जानी चाहिए। सेमिनार के संयोजक कृष्ण कुमार अग्रवाल ने देश भर से आए हुए प्रतिभागियों का आभार जताया।

[@ ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धोखा: घर बेचा, नौकरी छोड फिर...]


[@ यहां "पवित्र" लडकियों को मिलती है स्कॉलरशिप]


[@ मां-बाप का गाना सुन कोमा से जागी 4साल की बच्ची ]