businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोने व चांदी में गिरावट जारी

Source : business.khaskhabar.com | Mar 31, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 gold, silver slide downनई दिल्ली। स्थानीय स्तर पर स्टाकिस्टों की बिकवाली के कारण सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में 50 रूपए की नरमी दर्ज की गई व इसका मूल्य 29,300 रूपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर आ गया।

चांदी की कीमतों में 100 रूपए की गिरावट के साथ चांदी भी 43,400 रूपए प्रतिकिलो के स्तर पर पहुंच गई है।

 लंदन की खबरों के अनुसार सोने में मामूली सुधार दर्ज किया गया है। कारोबार के दौरान सोना 0.1 प्रतिशत चढकर 1294.94 डालर प्रति औंस तक पहुंच गया। इसके बावजूद यह माह पीली धातु के लिए उतार चढाव भरा रहा। मार्च के मध्य में छह महीने के उच्चतम स्तर को छूने के बावजूद इस महीने सोना लगभग तीन प्रतिशत गिरा है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0