businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोना फिर 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे, चांदी की कीमत में भी आई कमी

Source : business.khaskhabar.com | Mar 07, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold again falls below ₹160 lakh per 10 grams silver prices also fall 796705नई दिल्ली । सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली है। इससे सोने का दाम फिर से 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2.60 लाख रुपए प्रति किलो के आसपास पहुंच गया है।  
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,835 रुपए कम होकर 1,58,751 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,60,586 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
22 कैरेट सोने का दाम 1,47,097 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,45,416 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,19,063 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,20,440 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी कमी देखी गई है। चांदी का दाम 3,489 रुपए कम होकर 2,60,723 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,64,212 रुपए प्रति किलो था।
वायदा बाजार में सोने और चांदी सपाट हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.05 प्रतिशत बढ़कर 1,59,757 रुपए और चांदी के 5 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.30 प्रतिशत बढ़कर 2,62,990 रुपए हो गई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली तेजी बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 0.28 प्रतिशत बढ़कर 5,093 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 0.58 प्रतिशत बढ़कर 82.62 डॉलर प्रति औंस हो गई है।
एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि एमसीएक्स पर सोना 1,59,500 रुपए से लेकर 1,60,000 रुपए के बीच मे एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है और कॉमेक्स पर यह 5,100 डॉलर प्रति औंस के आसपास है। यह दिखाता है कि बाजार अमेरिका में आने वाले बेरोजगारी और नॉन-फार्म पेरोल आंकड़ों का इंतजार कर रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि सोने के लिए सपोर्ट 1,58,000 रुपए और रुकावट का स्तर 1,62,000 रुपए के आसपास है।
--आईएएनएस
 

[@ मंदिर में ना करें ये गलतियां, वरना...]


[@ कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि]


[@ फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट का धंधा पांव पसारता जा रहा है,फंसी ये 11 एक्ट्रेस]