businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोने और चांदी में लौटी तेजी; दाम 4,100 रुपए तक बढ़े

Source : business.khaskhabar.com | July 21, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold and silver prices rebound prices rise by up to ₹4100 830311मुंबई । लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद सोमवार को सोने और चांदी में तेजी देखने को मिली है। इससे दोनों कीमती धातुओं का दाम 4,100 रुपए तक बढ़ गया है।  
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1,095 रुपए बढ़कर 1,42,254 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,41,159 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 
22 कैरेट सोने की कीमत 1,29,302 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,30,305 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम 1,06,691 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,05,869 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। 
सोने की अपेक्षा चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली है। चांदी का दाम 4,101 रुपए बढ़कर 2,19,575 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,15,474 रुपए प्रति किलो था।
घरेलू वायदा बाजार में भी सोने और चांदी में तेजी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शाम 6 बजे सोने का 5 अगस्त 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,41,690 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.59 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,19,339 रुपए प्रति किलो पर था।  
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हुआ है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोने 0.06 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 4,016 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.51 प्रतिशत की मजबूती के साथ 57 डॉलर प्रति औंस पर थी। 
जानकारों ने कहा कि जून में अमेरिका में महंगाई के अपेक्षा से कम आंकड़े आने से सोने और चांदी में रिकवरी में मदद मिली है। हालांकि, बाजार अभी भी सतर्क है क्योंकि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से आने वाले महीनों में महंगाई फिर तेज हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस साल के अंत में, संभवतः सितंबर या दिसंबर की बैठक में, ब्याज दरों में फिर से बढ़ोतरी पर विचार कर सकता है।
 

[@ हरिद्वार में है भटके हुए देवता का मंदिर]


[@ कमाल के 5 टिप्स साल भर शरीर को हेल्दी बनाएं]


[@ प्रदूषण का आंखों पर होता है ये असर]