businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद सोने में लौटी तेजी, चांदी भी 10 हजार रुपए से अधिक महंगी हुई

Source : business.khaskhabar.com | Mar 26, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold rebounds after two consecutive days of decline silver also rises by over ₹10000 801214मुंबई । सोने-चांदी की कीमत में बुधवार को तेजी देखी गई, जिससे 24 कैरेट सोने का दाम 1.46 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.34 लाख रुपए प्रति किलो से अधिक हो गया है।  
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 5,785 रुपए बढ़कर 1,46,205 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,40,420 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
22 कैरेट सोने का दाम 1,28,625 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,33,924 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,05,315 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,09,654 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। चांदी का दाम 10,269 रुपए बढ़कर 2,34,814 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,24,545 रुपए प्रति किलो था।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। कॉमेक्स पर खबर लिखे जाने तक सोने का दाम 3.47 प्रतिशत बढ़कर 4,591 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 4.86 प्रतिशत बढ़कर 72.98 डॉलर प्रति औंस पर था।
एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतों में तेजी देखी गई, जिसकी वजह अमेरिका और ईरान का वापस से बातचीत की टेबल पर लौटना है। हालांकि, होर्मुज जलडमरूमध्य के दोबारा खुलने को लेकर स्पष्टता की कमी से जोखिम बरकरार हैं, और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की आशंका बनी हुई है।
उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा उछाल एक राहत रैली और शॉर्ट कवरिंग जैसा लगता है, न कि कोई नया तेजी का संकेत। जब तक भू-राजनीतिक अनिश्चितता और मुद्रास्फीति संबंधी चिंताएं बनी रहेंगी, सोने में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। निकट भविष्य में सोने की कीमत 1,35,000 रुपए से 1,55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच रहने का अनुमान है।
--आईएएनएस
 

[@ सेल्फ़ी का ऎसा पागलपन देख दंग रह जाएंगे...]


[@ कमाल के टिप्स पाएं: खूबसूरत कमसिन त्वचा]


[@ Pics: एलियंस से संबंध, 13 बच्चों को दिया जन्म]