businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

स्पोर्ट्स बाइक खरीदनी है तो अपाचे आरटीआर 200 है बेहतर आप्शन

Source : business.khaskhabar.com | May 22, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 if youre looking to buy a sports bike the apache rtr 200 is an excellent option 815492आटो डेस्क, नईदिल्ली । अगर आप स्पोर्ट्स बाइक के दीवाने हैं तो आप टीवीएस की अपाचे आरटीआर 200 खरीद सकते हैं। यह बाइक आपको बेहतर फील कराएगी और लान्ग ड्राइव के लिए भी बेहतर है। इस बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये रखी गई है। यह अपडेटेड वर्जन अब OBD-2B एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप है। जिसमें नए ग्राफिक्स और कुछ लेटेस्ट फीचर्स भी जोड़े गए हैं। Apache RTR 200 4V को तीन नए रंगों में पेश किया गया है। जिनमें ग्लॉसी ब्लैक, मैट ब्लैक और ग्रेनाइट ग्रे जैसे रंग शामिल हैं। इन सभी वेरिएंट्स में आगे की ओर रेड अलॉय व्हील दिए गए हैं जो बाइक को एक स्पोर्टी टच देते हैं। इस बार बाइक में 37mm का गोल्डन यूएसडी फोर्क लगाया गया है जो राइड क्वालिटी और स्टेबिलिटी को बेहतर बनाता है। इसके साथ ही अब इसमें हाइड्रोफॉर्म्ड हैंडलबार भी दिया गया है। जो कंपनी के मुताबिक ज्यादा कंट्रोल और स्थिरता प्रदान करता है, खासकर तेज रफ्तार और टर्निंग के वक्त।इंजन पावर और परफॉर्मेंसबाइक में वही 197.5cc का सिंगल-सिलेंडर ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 9,000 rpm पर 20.5 hp की पावर और 7,250 rpm पर 17.25 Nm का टॉर्क देता है। इसे एक 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जिसमें स्लिपर क्लच की सुविधा भी दी गई है। इंजन अब OBD-2B के अनुरूप है, जिससे यह पर्यावरण के लिए भी कम हानिकारक है।फीचर्स और टेक्नोलॉजी2025 Apache RTR 200 4V में डुअल-चैनल ABS के साथ तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं - अर्बन, स्पोर्ट और रेन। इसके अलावा, इसमें एडजस्टेबल क्लच और ब्रेक लीवर, ब्लूटूथ के साथ टीवीएस स्मार्टकनेक्ट, वॉयस असिस्ट, और फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं। लुक के लिहाज से इसमें LED हेडलैम्प और DRL (डेटाइम रनिंग लाइट्स) दिए गए हैं, जो इसे और ज्यादा मॉडर्न बनाते हैं।इनसे होगा मुकाबलाइस बाइक का सीधा मुकाबला अब भारत में मौजूद Bajaj Pulsar NS200 (बजाज पल्सर एनएस200), Hero Xtreme 250R (हीरो एक्सट्रीम 250आर) और Honda NX200 (होंडा एनएक्स200) जैसी मोटरसाइकिलों से होगा। अपने नए अपडेट्स के साथ Apache RTR 200 4V फिर से इस सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बन गई है।

[@ गले में हो समस्याएं तो टॉन्सिल का ऑपरेशन...]


[@ इस महिला ने की बिल्लियों से शादी, क्यों ...]


[@ गर्भावस्था के दौरान उल्टी, तो अपनाएं ये 5 उपाय]