businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत की अर्थव्यवस्था गंभीर संकट में : एस एंड पी

Source : business.khaskhabar.com | Jun 27, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 india economy is in deep trouble sandp 444272नई दिल्ली। एस एंड पी रेटिंग एजेंसी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था गंभीर संकट में है, और इसकी वृद्धि दर मौजूदा वित्त वर्ष में पांच प्रतिशत तक सिकुड़ सकती है।

एस एंड पी ने एक अपडेट में कहा, "भारत की अर्थव्यवस्था गंभीर संकट में है। वायरस को नियंत्रित करने में मुश्किलें, कमजोर नीतिगत प्रतिक्रिया, और आंतरिक कमजोरी, खासतौर से पूरे वित्तीय सेक्टर में, हमें मौजूदा वित्त वर्ष में वृद्धि दर में पांच प्रतिशत गिरावट की तरफ ले जा रही है, जबकि 2021 में इसमें रिकवरी आएगी।"

एस एंड पी ने 'एशिया-पैसिफिक लॉसेस नियर 3 ट्रिलियन डॉलर ऐज बैलेंस शीट रिसेसन लूम्स (आसन्न बैलेंस-शीट मंदी के कारण एशिया-प्रशांत को लगभग 30 खरब डॉलर का नुकसान)' नामक अपनी रपट में इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में 2020 में 1.3 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया है, लेकिन 2021 में यह 6.9 प्रतिशत की दर से वृद्धि कर सकती है और इन दो वर्षो के दौरान 30 खरब डॉलर का नुकसान होगा। (आईएएनएस)

एस एंड पी में एशिया-प्रशांत के लिए मुख्य अर्थशास्त्री, शौन रोचे नेकहा, "एशिया-प्रशांत ने कोविड-19 को नियंत्रित करने में कुछ सफलता पाई है और कुल मिलाकर प्रभावी मैक्रोइकॉनॉमिक नीतियों के जरिए प्रतिक्रिया दी है।"

उन्होंने कहा, "यह थोड़ी मददगार हो सकती है और सुधार के लिए एक पुल मुहैया करा सकती है। हालांकि लगता है रिकवरी कर्ज से डूबे बैलेंसशीट के कारण धीमी होगी।"

रोचे ने कहा है, "कोविड-19 के कारण गिरावट किसी बैलेंस-शीट मंदी के रूप में शुरू नहीं हुई थी, लेकिन बैलेंस-शीट मंदी का रूप ले सकती है। इसका अर्थ होता है कम निवेश, धीमी रिकवरी, और अर्थव्यवस्था पर एक स्थाई झटका जो वैक्सीन आने के बाद भी बना रहेगा।"


[@ मां-बाप ने स्कूल नहीं भेजा तो बच्चों ने बुलाई पुलिस.... ]


[@ व्यापार में सफलता के अचूक उपाय]


[@ कपिल पर फिर से टूटा मुसीबतों का पहाड़, टॉप 10 की लिस्ट से बाहर ]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0