businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मध्य पूर्व में संघर्ष के बाद भी वित्त वर्ष 27 में 7 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था : नोमुरा

Source : business.khaskhabar.com | Mar 12, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 india economy to grow at 7percent in fy27 despite conflict in the middle east nomura 797758नई दिल्ली। दिग्गज जापानी इन्वेस्टमेंट बैंक नोमुरा ने कहा कि मध्य पूर्व में संघर्ष के बाद भी वित्त वर्ष 27 में भारत की अर्थव्यवस्था 7 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। नोमुरा ने आगे कहा कि अगर मध्य पूर्व में तनाव जारी रहता है तो यह भारत के गोल्डीलॉक्स पीरियड के लिए एक टेस्ट होगा। गोल्डीलॉक्स, अर्थव्यवस्था की उस स्थिति को कहते हैं, जब जीडीपी वृद्धि दर मजबूती होती है और महंगाई न्यूनतम स्तर पर स्थिर रहती है। 

नोमुरा की भारत और एशिया (जापान को छोड़कर) की मुख्य अर्थशास्त्री सोनल वर्मा ने ऑरोदीप नंदी के साथ मिलकर लिखे एक नोट में कहा, "वित्त वर्ष 2027 के लिए, हम अपने चालू खाता राजस्व (सीएडी) के पूर्वानुमान को 0.4 प्रतिशत बढ़ाकर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 1.6 प्रतिशत और अपने सीपीआई पूर्वानुमान को 0.7 प्रतिशत बढ़ाकर 4.5 प्रतिशत कर रहे हैं, जबकि अपने जीडीपी पूर्वानुमान को 0.1 प्रतिशत घटाकर 7.0 प्रतिशत कर रहे हैं।" 

नोमुरा के अनुसार, कैलेंडर वर्ष 2026 की पहली तिमाही के शुरुआती आंकड़ों से पता चलता है कि उपभोग और उद्योग में गति जारी रहेगी, लेकिन निर्यात और सरकारी खर्च कमजोर रहेंगे। पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के कारण ऊर्जा की कमी, विशेष रूप से प्राकृतिक गैस की कमी, घरेलू स्तर पर औद्योगिक और सेवा गतिविधियों को बाधित कर सकती है। 

हालांकि, नोमुरा को उम्मीद है कि भारत में पिछली नीतिगत ढील, संरचनात्मक सुधारों, उच्च वेतन वृद्धि और अमेरिका के साथ व्यापार तनाव में कमी के कारण चक्रीय सुधार होगा। ऊर्जा की बढ़ती कीमतों पर नोमुरा ने कहा कि इससे कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है और अधिक एशियाई अर्थव्यवस्थाओं में महंगाई बढ़ेगी, जो कि फिलहाल न्यूनतम स्तर पर है। ब्याज दरों पर इन्वेटमेंट बैंक ने कहा कि अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण अधिकतर केंद्रीय बैंक रेपो रेट को होल्ड पर रख सकते हैं। हालांकि, अब ब्याज दर बढ़ने की संभावना पैदा होने लगी हैं। -आईएएनएस

[@ इन बातों का रखें ध्यान, भरे रहेंगे धन के भंडार]


[@ Pics: जब "बुलेटरानी" बनकर आई दुल्हन और...]


[@ इस दिशा में हो मंदिर, तो घर में होती है कलह]