businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

COVID-19 : इंडिगो अपने खर्चे पर चलाएगी राहत उड़ानें

Source : business.khaskhabar.com | Apr 08, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 indigo operates relief flights at own cost 437065नई दिल्ली। बजट एयरलाइन इंडिगो ने मंगलवार को कहा कि वह कोविड-19 पर अंकुश लगाने के केंद्र के प्रयासों के तहत 30 से अधिक राहत उड़ानों के निशुल्क संचालन की प्रक्रिया में है। देश में कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में एयरलाइन को सरकार द्वारा अपने विमानों में भोजन, दवा और चिकित्सा उपकरणों को लाने-ले जाने की अनुमति दी गई है।

एयरलाइन ने कहा कि ये उड़ानें कंपनी द्वारा अपनी लागत पर संचालित की जा रही हैं।

इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोनजॉय दत्ता ने कहा, हम जानते हैं कि देश के हर कोने में स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए चिकित्सा आपूर्ति की तत्काल पहुंच स्थापित किया जाना कितना महत्वपूर्ण है। हम इस आपूर्ति श्रृंखला में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए आभारी हैं।

उन्होंने कहा, इंडिगो के कर्मचारी एयर इंडिया में हमारे सहयोगियों को उस साहसी कार्य के लिए सलाम करना चाहेंगे, जो विदेशों में फंसे भारतीयों और अन्य नागरिकों को निकालने में लगे हुए हैं। (आईएएनएस)

[@ मस्जिद में सिर्फ महिलाए पढती हैं नमाज,ऎसा क्यों]


[@ ... तो ऎसा करने से भैंस देगी अधिक दूध]


[@ बाथरूम में ये ले जाना भूल जाते हैं अक्षय कुमार]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0