businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बरेली से मुंबई और बेंगलुरू के लिए 29 अप्रैल से उड़ानें शुरू करेगा इंडिगो

Source : business.khaskhabar.com | Mar 05, 2021 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 indigo to commence ops to bareilly from april 470675नई दिल्ली। घरेलू स्तर पर अपनी एयरलाइन सेवा को मजबूत करने के लिए इंडिगो ने अप्रैल से बरेली से परिचालन शुरू करने का फैसला किया है। कंपनी के अनुसार, बरेली से उड़ान शुरू करने के बाद यह शहर उसके नेटवर्क में 67वां घरेलू गंतव्य बन जाएगा।

एयरलाइन ने कहा कि वह 29 अप्रैल, 2021 से प्रभावी उड़ानों के माध्यम से बरेली को मुंबई और बेंगलुरू से जोड़ेगी।

इंडिगो के मुख्य रणनीति और राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने एक बयान में कहा, "प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी 100 स्मार्ट सिटी योजना में पहचाने जाने वाले बरेली में उद्योग स्थापित करने की बहुत बड़ी संभावना है। इस ²ष्टि को उन्नत कनेक्टिविटी द्वारा समर्थित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा मिलेगा।"

इसके अलावा एयरलाइन ने कहा कि बरेली के लिए सभी विनियामक अनुमोदन और विशिष्ट उड़ान कार्यक्रम को सुरक्षित करने के बाद, इंडिगो जल्द ही आने वाले महीनों में अपना अंतिम गंतव्य राजकोट खोलकर 6ई नेटवर्क में घरेलू स्थानों की कुल संख्या 68 तक ले जाएगी। (आईएएनएस)

[@ लियोनेल मेसी फुटबाल जगत के 5वें बादशाह: पूर्व स्ट्राइकर क्रेस्पो]


[@ पिता ही निकला बेटी का कातिल, बदनामी के डर से...]


[@ संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े वो राज जिसे नहीं जानते हैं आप]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0