businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ITC के समेकित शुद्ध लाभ में चौथी तिमाही में 9.3 प्रतिशत वृद्धि

Source : business.khaskhabar.com | Jun 27, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 itc logs 93 percent rise in q4 consolidated net profit 444273नई दिल्ली। एफएमसीजी से लेकर आतिथ्य कारोबार तक फैली प्रमुख कंपनी आईटीसी ने जनवरी से मार्च की तिमाही के दौरान अपने समेकित शुद्ध लाभ में 9.28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जो 3,926.46 करोड़ रुपये है।

पिछले वित्त वर्ष यानी 2018-19 की समान तिमाही में कंपनी ने 3,592.80 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था।

हालांकि कंपनी की कुल आय में वर्ष दर वर्ष आधार पर 4.85 प्रतिशत की गिरावट आई है और यह 13,228.40 करोड़ रुपये रही।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि समीक्षाधीन वर्ष के लिए मैक्रो-इकॉनॉमिक वातावरण खासतौर से चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि खासतौर से ग्रामीण इलाकों में उपभोग में एक तीव्र गिरावट के कारण आर्थिक गतिविधि सुस्त रही।

कंपनी ने कहा है कि चौथी तिमाही में जैसे ही थोड़ी रिकवरी के संकेत मिलने शुरू हुए, कोविड-19 महामारी ने स्थिति को आश्चर्यजनक रूप से बदल कर रख दिया। (आईएएनएस)

[@ बाली उम्र से ही काइली को था ये शौक]


[@ छोटे पर्दे पर नए शो में नजर आएगी यह जोड़ी]


[@ महिला के शरीर में बनती है शराब,बिना पिए ही..]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0