businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

केटीएम बाइकों की कीमतें एक जून से बढ़ सकती हैं, जानें किस माडल पर होगा असर

Source : business.khaskhabar.com | May 30, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 ktm bike prices may increase from june 1st find out which models will be affected 817454
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

केटीएम इंडिया एक जून से अपनी बाइकों पर कीमतें बढ़ा सकती हैं। कीमत में यह बदलाव हाल ही में लॉन्च हुई 160 Duke से लेकर 390 Advenrure S तक कई सारे मॉडल्स पर देखने को मिल सकता है। KTM या BAJAJ की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। 

हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि मॉडल के आधार पर कीमतें लगभग 4,000 से 6,000 रुपए तक बढ़ सकती है। कीमत बढ़ने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है लेकिन माना जा रहा है कि ऐसा लागत और प्रोडक्शन का खर्च बढ़ने की वजह हो सकते हैं। 

कीमतें और मौजूदा दामः 

खबरों के मुताबिक, KTM की हाल ही में आई नई 350cc बाइक की कीमतों भी बदली जा सकती हैं। हालांकि, भारत में पूरी तरह से बनी-बनाई लाई जाने वाली KTM की ज्यादा CC वाली बाइक्स की कीमतों में कोई भी बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। फिलहाल 160 DUKE की एक्स-शोरूम कीमत 1.74 लाख रुपए से शुरू होती है जबकि भारत में बनने वाली बाइकों में सबसे ऊपर मौजूद 390 Adventure S की कीमत 3.97 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। 

KTM 160 Duke फीचर्सः 

यह एक एंट्री-लेवल, स्पोर्टी स्ट्रीटफाइटर बाइक है। इसमें 164.2cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन है जो 19PS की पावर और 15.5nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक हल्के ट्रेलिस फ्रेम पर बनी है और इसमें WP Apex सस्पेंशन और ड्यल-चैनल ABS जैसे प्रीमियल हार्डवेयर दिए गए हैं। 

इंजन और पावरः 
इस बाइक में 164.2cc का सिंगल सिलिंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है जो 18.73bhp की पावर 9,500rpm पर और 15.5nm का टॉर्क जनरेट करता है 7,500rpm पर। साथ ही, इसमें असिस्ट और स्लीपर क्लच के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें रेडियली-माउंटेड कैलिपर्स के साथ 320mm फ्रंट डिस्क और 230mm रियर डिस्क मिलता है।

[@ लहसुन में समाए हैं सेहत के राज... ]


[@ कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि]


[@ ऎसा करने से चमकेगी किस्मत]