businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मक्का की कीमतों में गिरावट, किसानों और कारोबारियों पर पड़ा भारी असर

Source : business.khaskhabar.com | Mar 06, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 maize prices plummet severely impacting farmers and traders 796560जयपुर। मक्की की कीमतों में इन दिनों काफी गिरावट दर्ज की गई है। एक-डेढ़ माह के दौरान मक्का में करीब 400 रुपए प्रति क्विंटल निकल गए हैं। अजमेर में पौल्ट्री फार्म्स में बिकने वाली मक्का 1800 रुपए प्रति क्विंटल बेची जा रही है। हरियाणा में बिहार की मक्का के भाव 2190 रूपए प्रति क्विंटल बोले जा रहे हैं। भीलवाड़ा में भी मक्की के भाव 1800 रुपए प्रति क्विंटल बताए गए। भीलवाड़ा स्थित ब्रोकर संजय अजमेरा ने बताया कि सरकार द्वारा ईथेनॉल कंपनियों में चावल की 40 प्रतिशत खपत की अनिवार्यता कर दिए जाने से मक्की के कारोबारी एवं किसानों को भारी नुकसान हुआ है। बिहार में बिजाई घटने का अनुमान आ रहा है। बता दें पिछले दो दशक से सरकार ने मक्का किसानों को हाईब्रिड बीज एवं खाद मुहैया करवाकर लगातार उत्पादन बढ़ाने पर प्रोत्साहन दिया जा रहा था। परिणामस्वरूप मक्की का उत्पादन 128 लाख टन से उछलकर 340 लाख टन पहुंच गया। मक्का के उत्पादन को देखकर देश में काफी ईथेनॉल कंपनियां लगाई गई हैं तथा अभी भी निर्माण कार्य पाइपलाइन में है। उक्त कंपनियों को सुचारू रूप से मक्का उपलब्ध होने से किसानों को भरपूर लाभ मिल रहा था। यही कारण था कि बिहार में मक्की के भाव 2400 रुपए प्रति क्विंटल को भी क्रॉस कर गए थे। उसी मक्का के भाव गर्मी के सीजन में बिहार के खगड़िया, बेगुसराय, दरभंगा, गुलाब बाग, पूर्णिया, सेमापुर तथा पानीपतरा लाइन में 1750 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास रह गए हैं। ध्यान रहे सरकार ने मक्की का एमएसपी 2400 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया हुआ है। वर्ष 2023-24 में मक्का मंडियों में 2550 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास बिकी थी। वर्तमान में मक्का करीब 500 रुपए प्रति क्विंटल नीचे बिक रही है। इससे किसान एवं कारोबारी दोनों ही तबाह हो गए हैं। 

[@ इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप]


[@ ये जेट साइकिल उडा देगी आपके होश]


[@ कोमा से बाहर आते ही बोलने लगा दूसरे देश की भाषा]


Headlines