businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पेट्रोल, डीजल के दाम में बड़ी वृद्धि, दिल्ली में 83.13 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल

Source : business.khaskhabar.com | Dec 05, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 major increase in the price of petrol and diesel 460942नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को फिर लगातार चौथे दिन बड़ी वृद्धि का सिलसिला जारी रहा। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 83.13 रुपये प्रति लीटर बिकने लगा है जबकि डीजल का भाव 73.32 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई तेजी के चलते में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव 50 डॉलर प्रति बैरल के करीब चला गया है।

तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली में 27 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 26 पैसे जबकि चेन्नई में 24 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की। वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 25 पैसे प्रति लीटर जबकि मुंबई में 27 पैसे और चेन्नई में 24 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 83.13 रुपये, 84.63 रुपये, 89.78 रुपये और 86 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 73.32 रुपये, 76.89 रुपये, 79.93 रुपये और 78.69 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

इस महीने दिसंबर में लगातार चार दिनों की वृद्धि के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 79 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है जबकि डीजल के दाम में 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड का फरवरी डिलीवरी वायदा अनुबंध शुक्रवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 49.05 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ जबकि दिनभर के कारोबार के दौरान ब्रेंट का भाव 49.92 डॉलर प्रति बैरल तक उछला जोकि मार्च के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। पिछले महीने भी ब्रेंट का भाव 49.09 डॉलर प्रति बैरल तक चढ़ा था।

न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) का जनवरी डिलीवरी वायदा अनुबंध पिछले सत्र के मुकाबले 0.99 फीसदी की तेजी के साथ 46.09 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (आईएएनएस)

[@ खुलासा! गुप्त यूएफओ में दर्ज है ब्रिटेन में आए थे एलियन]


[@ ऎसा करने से चमकेगी किस्मत]


[@ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की टॉप-6 पारियां]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0