businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों के बीच कीमती धातुओं में बड़ा उतार-चढ़ाव, चांदी में तेजी तो सोना लुढ़का

Source : business.khaskhabar.com | Apr 17, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 major volatility in precious metals amid mixed global cues silver rises while gold slumps 806816मुंबई । वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों के बीच सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को कीमती धातुओं (सोना और चांदी) में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में सोने में तेजी देखने को मिली, लेकिन बाद में इसमें गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी बढ़त के साथ कारोबार करती नजर आई। 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जून डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव शुक्रवार को 1,53,301 पर खुला और दिन के कारोबार में 1,52,547 रुपए का इंट्रा-डे लो और 1,53,364 रुपए प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया।
वहीं, 5 मई डिलीवरी वाली चांदी 2,50,001 रुपए पर खुलकर 2,48,729 रुपए का लो और 2,50,716 रुपए प्रति किलोग्राम का हाई बनाया।
हालांकि खबर लिखे जाने तक (सुबह करीब 11.48 बजे) 5 जून डिलीवरी वाला सोना 501 रुपए यानी 0.33 प्रतिशत गिरकर 1,52,651 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी 225 रुपए यानी 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,48,853 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती नजर आई।
कमोडिटी बाजार के जानकारों के अनुसार, फिलहाल बाजार का रुख सतर्क रूप से सकारात्मक बना हुआ है और मैक्रो फैक्टर्स से कुछ समर्थन मिल रहा है। हालांकि, मजबूत तेजी के लिए कीमतों का अहम स्तरों को पार करना जरूरी है।
चांदी के मामले में भी रुख थोड़ा सावधानी भरा है और इसमें स्थायी तेजी के लिए मजबूत संकेतों की जरूरत है।
वहीं, शुक्रवार को रुपया 25 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.95 पर खुला। यह मजबूती उस समय आई जब भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सरकारी तेल कंपनियों से डॉलर खरीदने के बजाय विशेष क्रेडिट लाइन का इस्तेमाल करने को कहा, जिससे डॉलर की मांग में कमी आई।
घरेलू मुद्रा ने पिछला सत्र 93.20 पर बंद किया था, लेकिन स्थानीय शेयर बाजार में सुधार और वैश्विक तनाव कम होने की उम्मीदों के चलते यह मजबूत खुला।
हालांकि, वैश्विक बाजार में मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण रुपए की मजबूती पर कुछ दबाव भी बना रहा।
वैश्विक स्तर पर ब्रेंट क्रूड 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 97.99 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड करीब 2 प्रतिशत गिरकर 92.91 डॉलर के आसपास रहा।
भू-राजनैतिक मोर्चे पर इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर की खबरों और अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति की उम्मीदों से बाजार का माहौल बेहतर हुआ है।
घरेलू शेयर बाजार में भी सेंसेक्स और निफ्टी सपाट से हल्की बढ़त के साथ खुले, जिससे रुपए को समर्थन मिला।
इस बीच, लेबनान और इज़रायल के बीच गुरुवार से 10 दिन का युद्धविराम लागू हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच अगली बैठक सप्ताहांत में हो सकती है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान ने 20 से अधिक वर्षों तक परमाणु हथियार न रखने की पेशकश की है।
--आईएएनएस
 

[@ झूठ बोलने से नहीं मिलेगा इन कार्यो का फल]


[@ संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े वो राज जिसे नहीं जानते हैं आप]


[@ मंदिर में ना करें ये गलतियां, वरना...]


Headlines