मारुति की पहली फ्लैक्स फ्यूल कार इस हफ्ते आएगी, महंगे पेट्रोल से मिलेगी आजादी
Source : business.khaskhabar.com | Jun 01, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली मारुति हर बार नई टेक्नोलोजी पर काम करके ग्राहकों के लिए लेटेस्ट टेक्नोलोजी की कार उपलब्ध कराती है। इसी क्रम में भारत में पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दाम के कारण अब वाहन निर्माता मारुति की ओर से इस हफ्ते में फ्लैक्स फ्यूल तकनीक वाली कार को लॉन्च किया जा रहा है।
निर्माता किस गाड़ी को इस तकनीक के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। वाहन निर्माता मारुति की ओर से Flex Fuel की कार को इस हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा। जिसके बाद देश में महंगे पेट्रोल से चलने वाली कारों की संख्या में कमी लाई जा सकती है।
केंद्रीय मंत्री ने दी थी जानकारीः कुछ समय पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खुद इसकी जानकारी दी थी। जिसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई थी कि मारुति की ओर से किस गाड़ी को सबसे पहले नई Flex Fuel तकनीक के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
[@ कमाल के 5 टिप्स साल भर शरीर को हेल्दी बनाएं]
[@ एक बार फिर तैयार है टाइटैनिक, जानिए कैसे]
[@ झूठ बोलने से नहीं मिलेगा इन कार्यो का फल]