businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

HDFC सिक्योरिटीज प्लेटफॉर्म पर म्यूचुअल फंड्स एनएवी में गड़बड़ी, निवेशकों का पोर्टफोलियो 70 प्रतिशत तक गिरा

Source : business.khaskhabar.com | Aug 20, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 mutual fund nav glitches on hdfc securities platform investors portfolios fall by up to 70 percent 838140
बिजनेस डेस्क। नई दिल्ली 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज प्लेटफॉर्म पर बुधवार को निवेशकों को म्यूचुअल फंड्स की एनएवी में गड़बड़ी का सामना करना है। इसके चलते निवेशकों का पोर्टफोलियो करीब 70 प्रतिशत तक गिर गया है। 

एक निवेशक ने कहा कि सुबह उठकर जब उन्होंने अपना म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो देखा तो वह -30 प्रतिशत और करीब एक लाख रुपए का नुकसान दिखा रहा था। वहीं, कल तक पूरा पोर्टफोलियो मुनाफे में था। 

विस्तार के से बताते हुए निवेशक ने आगे कहा कि उसके म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियों में दो म्यूचुअल फंड मौजूद हैं। एक का एनएवी सामान्य बनी हुई है, लेकिन दूसरी की एनएवी 50 प्रतिशत गिर गई है, जिससे पूरे पोर्टफोलियो का रिटर्न -30 प्रतिशत हो गया है। 

निवेशक ने बताया कि एचडीएफसी सिक्योरिटीज का ऐप खोलने पर एक मैसेज आ रहा है, जिसमें लिखा हुआ है कि हम म्यूचुअल फंड एनएवी मुद्दे को लेकर काम रहे हैं। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर भी कई एचडीएफसी सिक्योरिटीज के ग्राहकों ने ऐसी ही समस्याओं को रिपोर्ट किया। 
 एक यूजर ने कहा कि एचडीएफसी सिक्योरिटीज में मौजूद उनका निप्पॉन मल्टीकैप फंड का एनएवी 71 प्रतिशत गिर गया है। वहीं, एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि मेरा एचडीएफसी सिक्योरिटीज पोर्टफोलियो में मौजूद निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड (ग्रोथ) का एनएवी अचानक कम होकर 111.1869 दिख रहा है, जिससे मेरा रिटर्न लगभग -30 प्रतिशत हो गया है। 

पहले यह एनएवी लगभग 185 था। क्या यह कोई टेक्निकल या एनएवी डिस्प्ले से जुड़ी समस्या है? हालांकि, कंपनी की ओर से इस मामले पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज को देश की दिग्गज ब्रोकरेज फर्म में शामिल किया जाता है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, उसके प्लटफॉर्म 50 लाख से ज्यादा ग्राहक मौजूद हैं। -आईएएनएस

[@ Pics: जब "बुलेटरानी" बनकर आई दुल्हन और...]


[@ शबाना आजमी को शुरुआती दिनों में इस एक्टर से मिली थी फटकार]


[@ झूठ बोलने से नहीं मिलेगा इन कार्यो का फल]