businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एनडीटीवी प्रॉफिट ने बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 के लिए नॉमिनीज का किया ऐलान 

Source : business.khaskhabar.com | July 18, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 ndtv profit announces nominees for business leadership awards 2026 829614नई दिल्ली । एनडीटीवी प्रॉफिट ने बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 के नॉमिनीज का ऐलान किया है। इसके तहत एआई, फाइनेंशियल सर्विसेज, ग्रीन ग्रोथ, आईपीओ, परोपकार, मनोरंजन, सुधार, आत्मनिर्भरता और सरकारी एवं प्राइवेट कंपनी में नेतृत्व श्रेणी के तहत अवॉर्ड दिए जाएंगे। 
एआई चैंपियन ऑफ द ईयर श्रेणी के लिए सर्वम एआई, नेयसा, फ्रैक्टल एनालिटिक्स, क्योर एआई, कार्य और इमर्जेंट को नामांकित किया गया है। ये नामांकन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डीप टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारतीय इनोवेशन की तेज प्रगति को दर्शाते हैं।
वेल्थ क्रिएटर ऑफ द ईयर श्रेणी में बीएसई, ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स इंडिया, एमसीएक्स इंडिया, हिमाद्री स्पेशियलिटी केमिकल, गैलेंट इस्पात, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स और न्यूलैंड लेबोरेटरीज को नामांकित किया गया है।
न्यू इकोनॉमी लीडर ऑफ द ईयर श्रेणी में इटरनल, पॉलिसीबाजार, नायका, कारट्रेड टेक और डेल्हीवरी शामिल हैं। इन कंपनियों ने डिजिटल उपभोग, ई-कॉमर्स, सेवाओं और विस्तार के नए मॉडल स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
फाइनेंशियल पावरहाउस ऑफ द ईयर (गैर-पीएसयू) श्रेणी में श्रीराम फाइनेंस, बीएसई, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक को नामांकित किया गया है।
फाइनेंशियल पावरहाउस ऑफ द ईयर (पीएसयू) श्रेणी के लिए पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन, केनरा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा को नामांकन मिला है।
आईपीओ ऑफ द ईयर की सूची में मीशो, ग्रो, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स, लेंसकार्ट सॉल्यूशंस, एचडीबी फाइनेंशियल और टाटा कैपिटल शामिल हैं।
ग्रीन चैंपियन ऑफ द ईयर श्रेणी में ल्यूपिन, टेक महिंद्रा, गोदरेज कंज्यूमर, गोदरेज प्रॉपर्टीज, फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस और महिंद्रा ग्रुप को नामांकित किया गया है। यह श्रेणी उन कंपनियों को सम्मानित करती है जो स्थिरता, जिम्मेदार कारोबारी दृष्टिकोण और दीर्घकालिक पर्यावरणीय प्रतिबद्धता को आगे बढ़ा रही हैं।
ट्रेलब्लेजर ऑफ द ईयर श्रेणी में उन महिला नेताओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने कारोबार, उद्यमिता और नेतृत्व के क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है। इस श्रेणी के लिए गीतांजलि किरलोस्कर, रोशनी नाडर मल्होत्रा, फाल्गुनी नायर, मल्लिका श्रीनिवासन, विभा पाडलकर और प्रभा नरसिम्हन को नामांकित किया गया है।
फिलैंथ्रोपिस्ट ऑफ द ईयर श्रेणी में शिव नाडर, अजीम प्रेमजी, रोहिणी और नंदन नीलेकणी, नितिन और निखिल कामथ तथा सुष्मिता बागची को नामांकित किया गया है।
रिफॉर्मर ऑफ द ईयर श्रेणी में अश्विनी वैष्णव, योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडणवीस, एन. चंद्रबाबू नायडू और हिमंत बिस्वा सरमा शामिल हैं।
भारत के आत्मनिर्भरता चैंपियन श्रेणी में ओएनजीसी, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, एचएएल, डॉ. रेड्डीज़ और वॉकहार्ट को नामांकित किया गया है। यह श्रेणी उन संगठनों को सम्मानित करती है जिन्होंने भारत की आत्मनिर्भरता और रणनीतिक क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर (पीएसयू) श्रेणी में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के कैप्टन जगमोहन, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के मनोज जैन, बीएचईएल के के. सदाशिव मूर्ति, एनटीपीसी के गुरदीप सिंह और ओएनजीसी के अरुण कुमार सिंह को नामांकित किया गया है।
बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर (गैर-पीएसयू) श्रेणी में महिंद्रा ग्रुप के अनीश शाह, टीवीएस मोटर्स के के.एन. राधाकृष्णन, ट्रेंट के पी. वेंकटेसालु, पॉलीकैब के इंदर टी. जयसिंघानी, ल्यूपिन की विनीता गुप्ता, बजाज ऑटो के राजीव बजाज, मारुति सुजुकी के हिसाशी ताकेउची और एलएंडटी के एस.एन. सुब्रह्मण्यन को नामांकित किया गया है।
एनडीटीवी के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल ने कहा, "एनडीटीवी प्रॉफिट बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड्स हमेशा ऐसे नेतृत्व का सम्मान करते रहे हैं, जो मजबूत संस्थानों का निर्माण करता है, मूल्य सृजित करता है, भरोसे को मजबूत करता है और भारत की व्यापक विकास यात्रा में योगदान देता है।
इस वर्ष के नामांकित प्रतिभागी भारतीय कंपनियों के पूरे परिदृश्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनमें पारंपरिक कंपनियां, नई अर्थव्यवस्था में बदलाव लाने वाली कंपनियां, बाजार की अग्रणी कंपनियां, सुधारों को आगे बढ़ाने वाले, वेल्थ क्रिएटर और जनहित के लिए कार्य करने वाले अग्रणी लोग शामिल हैं।
विजेताओं का चयन एक कठोर जूरी प्रक्रिया के बाद किया गया है और हम 26 जुलाई को मुंबई में उनका सम्मान करने के लिए उत्सुक हैं।" 

[@ इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...]


[@ अनूठा कारनामा, महिला ने बालों से बनाया कोट]


[@ इस अभिनेत्री को पांच बार किया प्रपोज]


Headlines