New Lauunch : डूकाटी ने लान्च की Collezione 100 बाइक सीरीज, पढ़ें खासियतें
Source : business.khaskhabar.com | May 31, 2026 | 
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली डूकाटी ने 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर Collezione 100 को लान्च किया है। यह 10 स्पेशल-एडिशन बाइक का एक कलेक्शन है जिनमें से प्रत्येक की दुनिया भर में केवल 100 नंबर वाली यूनिट्स ही सीमत तौर पर उपलब्ध होंगी।
मुगेलो में इटालियन ग्रांड प्रिक्स वीकेंड के दौरान इस लाइन-अप का खुलासा किया गया। इसमें Ducati की मौजूदा रेंज में 10 बाइक्स शामिल हैं। इस कलेक्शन की सभी बाइक्स में ये खास फीचर्स दिए गए हैं- इसमें सेंटेनरी ब्रोंज ब्रेक कैलीपर्स और उसी रंग के मैचिंग फ्यूल फिलर कैप, स्टीयरिंग हेड या बिलेट ट्रिपल क्लैंप पर एक नंबर्ड प्लेट रिवेट की गई है।
इस बाइक्स में अल्कांटारा या लेदर की सीटें मिलती हैं जिन पर Ducati 100 को लोगो बना हुआ है। साथ ही, इसमें TFT स्टार्टअप एनिमेशन दिया गया है। DesertX 100 और Scrambler 100 को छोड़कर सभी V2 मॉडल्स में ड्राई क्लच सेटअप जोड़ा गया है। हर खरीदार को बाइक के साथ एक रियर पैडॉक स्टैंड, मोटरसाइकिल कवर, प्रामाणिकता का सर्टिफिकेट और इटालियन कलाकार उगो नेस्पोलो द्वारा बनाई गई दो नंबर्ड और साइन किया हुआ आर्ट प्रिंट्स मिलेगा।
ये हैं 10 बाइक्सः इस लिस्ट में 10 बाइकों को जगह दी गई है जो- Panigale V4 S 100, Panigale V2 S 100, Streetfighter V4 S 100, Monster 100, XDiavel V4 100, Diavel V4 RS 100, Multistrada V4 RS 100, Scrambler 100, Hypermotard V2 SP 100 और DesertX 100 शामिल है।
[@ इस गुफा का चमत्कार सुनकर रह जाएंगे दंग]
[@ बूझो तो जाने,ये चेहरा बच्ची का या बूढी का...]
[@ गजब! अजगर और मगर के बीच रहता है ये परिवार]