businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

नोकिया ने लॉन्च किए दो किफायती स्मार्टफोन

Source : business.khaskhabar.com | Sep 23, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 nokia launches 2 affordable smartphones 453091नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माण कंपनी नोकिया ने यूरोप में दो नए किफायती स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, नोकिया 2.4 और नोकिया 3.4। नोकिया 3.4 को ट्रिपल रियर कैमरा के साथ होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन के साथ पेश किया गया है, जबकि दूसरी ओर नोकिया 2.4 को डुअल रियर कैमरा व वॉटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ उपलब्ध कराया गया है।

नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर फ्लोरियन सिची ने मंगलवार देर रात जारी एक बयान में कहा, "हमारे लिए यह साल काफी बदलाव होने वाला रहा है और हम बदलते दौर के साथ-साथ सामंजस्य बिठाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में इन किफायती स्मार्टफोन्स के साथ कंपनी की सेवा का विस्तार करने के लिए बेहद रोमांचक हूं।"

3/32 जीबी, 3/64 जीबी और 4/64 जीबी मेमोरी व स्टोरेज के साथ नोकिया 3.4 को अक्टूबर की शुरुआत में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसकी कीमत की 159 यूरो या 13677.45 रुपये से होगी।

वहीं अगर बात नोकिया 2.4 की करें, तो इसे सितंबर के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। 2/32 जीबी और 3/64 जीबी मेमोरी और स्टोरेज वाले इस फोन की शुरुआती कीमत 119 यूरो या 10236.59 रुपये रखी गई है। (आईएएनएस)

[@ बालिका वधू की सांची ने फिर शुरू की कसरत क्योंकि...]


[@ कप्तान कोहली ने कहा, वे जिस चीज का इस्तेमाल नहीं करते...]


[@ दही से पाएं नर्म मुलायम त्वचा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0