businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सस्ते में सोना-चांदी खरीदने का मौका; कीमतें करीब 7,200 रुपए तक घटीं

Source : business.khaskhabar.com | Mar 06, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 opportunity to buy gold and silver at low prices prices fell by up to ₹7200 796450मुंबई । सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। सोने का दाम करीब 2,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत करीब 7,200 रुपए प्रति किलो तक कम हो गई। 
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,962 रुपए कम होकर 1,60,586 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,62,548 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,48,894 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,47,097 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 
18 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,20,440 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,21,911 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।
सोने की अपेक्षा चांदी की कीमत में तेज गिरावट देखने को मिली है। चांदी का दाम 7,135 रुपए कम होकर 2,64,212 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,71,347 रुपए प्रति किलो था। 
हाजिर के साथ-साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। खबर लिखे जाने तक सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.84 प्रतिशत कम होकर 1,60,165 रुपए थी। वहीं, चांदी के 05 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.94 प्रतिशत कम होकर 2,63,068 रुपए थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोने की कीमत 0.16 प्रतिशत कम होकर 5,126 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 0.61 प्रतिशत कम होकर 82.68 डॉलर प्रति औंस पर था। 
एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि घरेलू बाजार में सोने की कीमत एक सीमित दायरे में 1,60,000 रुपए से लेकर 1,63,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के दायरे में रही है। वहीं, कॉमेक्स पर सोना 5,150 डॉलर प्रति औंस के आसपास है। बाजार का फोकस अमेरिका के डेटा रिलीज जैसे बेरोजगारी के आंकड़ों और नॉन-फार्म पेरोल पर होगा। इन डेटा से ही सोने की आगे की दिशा तय होगी।
--आईएएनएस
 

[@ इस ऑफिस में अपने आप चलती हैं कुर्सियां! ]


[@ ‘हवा-हवाई गर्ल’ ने राखी भाई से की हैं शादी, पहले से थी प्रेग्नेंट]


[@ ... तो ऎसा करने से भैंस देगी अधिक दूध]


Headlines