businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एक दिन में 52 लाख से अधिक घरेलू एलपीजी सिलेंडर किए गए वितरित: सरकार

Source : business.khaskhabar.com | Apr 24, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 over 52 million domestic lpg cylinders distributed in a single day government 808629नई दिल्ली । मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के बीच केंद्र सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और आम लोगों को समय-समय पर जानकारी दे रही है। इसी बीच एक आधिकारिक बयान में गुरुवार को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह से नियंत्रण में है। 
सरकार के मुताबिक, एलपीजी सप्लाई पर भले ही वैश्विक संकट का असर है, लेकिन देश में कहीं भी सिलेंडर की कमी नहीं है। 22 अप्रैल 2026 को ही 52 लाख से ज्यादा घरेलू एलपीजी सिलेंडर डिलीवर किए गए। ऑनलाइन बुकिंग 98 प्रतिशत तक पहुंच गई है और डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) के जरिए 94 प्रतिशत डिलीवरी हो रही है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है।
प्रवासी मजदूरों के लिए शुरू की गई 5 किलो सिलेंडर योजना को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 1 अप्रैल 2026 से अब तक 17 लाख से ज्यादा छोटे सिलेंडर बेचे जा चुके हैं। इसके लिए देश भर में 8200 से ज्यादा जागरूकता कैंप भी लगाए गए हैं।
सरकार वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा दे रही है। मार्च 2026 से अब तक 5.18 लाख नए पीएनजी कनेक्शन चालू किए जा चुके हैं और 5.87 लाख नए उपभोक्ता रजिस्टर हुए हैं। वहीं 41,000 से ज्यादा लोगों ने एलपीजी कनेक्शन छोड़कर पीएनजी अपनाया है।
सरकार ने स्पष्ट किया कि मौजूदा वैश्विक हालात के बावजूद घरेलू एलपीजी, पीएनजी और ट्रांसपोर्ट के लिए सीएनजी की 100 प्रतिशत सप्लाई जारी है। वहीं कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई में अस्पताल, शिक्षा संस्थान, फार्मा, ऑटोमोबाइल और कृषि जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो के छोटे सिलेंडरों की सप्लाई भी बढ़ाई गई है, जिससे उन्हें राहत मिल सके।
एलपीजी की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। अब तक देश भर में 1.5 लाख से अधिक छापेमारी की जा चुकी है और 66,000 से ज्यादा सिलेंडर जब्त किए गए हैं। इसके अलावा 1100 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हुई हैं और 255 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने भी 298 डिस्ट्रीब्यूटर्स पर जुर्माना लगाया है और 70 की सप्लाई सस्पेंड की गई है।
सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की घबराहट में खरीदारी न करें, क्योंकि पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही लोगों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और अफवाहों से दूर रहें। एलपीजी उपभोक्ताओं से डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बुकिंग करने और वैकल्पिक ईंधन जैसे पीएनजी या इलेक्ट्रिक/इंडक्शन चूल्हों के उपयोग को बढ़ावा देने की भी अपील की गई है।
पर्शियन गल्फ क्षेत्र में कुछ विदेशी जहाजों पर फायरिंग की घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें भारतीय नाविक भी शामिल थे। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। अब तक 2,680 से ज्यादा भारतीय नाविकों को सुरक्षित भारत वापस लाया जा चुका है, जिनमें पिछले 24 घंटे में 65 लोग शामिल हैं।
सरकार ने कहा है कि देश में ईंधन आपूर्ति, समुद्री संचालन और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।
--आईएएनएस
 

[@ एक बार फिर तैयार है टाइटैनिक, जानिए कैसे]


[@ मंदिर में ना करें ये गलतियां, वरना...]


[@ इस दिशा में हो मंदिर, तो घर में होती है कलह]