businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दिल्ली में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और एलपीजी की आपूर्ति सामान्य: बीपीसीएल

Source : business.khaskhabar.com | Jun 09, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 petrol diesel cng and lpg supplies normal in delhi bpcl 819890नई दिल्ली । सरकारी तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। कंपनी अपनी मजबूत सप्लाई चेन और रिटेल नेटवर्क के जरिए राजधानी में निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। 
कंपनी ने बताया कि दिल्ली में उसके सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन की उपलब्धता स्थिर बनी हुई है। नियमित स्टॉक भरने और लॉजिस्टिक्स संचालन के कारण उपभोक्ताओं, व्यवसायों, परिवहन ऑपरेटरों और जरूरी सेवाओं के लिए पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है।
बीपीसीएल के अनुसार, मई 2026 के दौरान दिल्ली में पेट्रोल की बिक्री 27,800 मीट्रिक टन (एमटी) से अधिक रही, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 27,100 मीट्रिक टन से अधिक था। इस तरह पेट्रोल बिक्री में लगभग 2.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
इसके अलावा, मई में डीजल की बिक्री में भी स्थिर वृद्धि देखी गई, जो मई 2025 में 16,100 मीट्रिक टन से अधिक के मुकाबले 16,500 मीट्रिक टन से अधिक तक पहुंच गई, जो करीब 2.9 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है।
सार्वजनिक क्षेत्र की इस कंपनी ने कहा कि मई के दौरान उसने 33,400 मीट्रिक टन से अधिक सीएनजी की आपूर्ति की। इससे दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क, व्यावसायिक वाहनों और स्वच्छ ईंधन आधारित परिवहन व्यवस्था की बढ़ती जरूरतों को पूरा किया गया।
परिवहन ईंधन के अलावा कंपनी दिल्ली में बड़ी संख्या में एलपीजी उपभोक्ताओं की जरूरतें भी पूरी कर रही है।
मई के दौरान बीपीसीएल ने 7.7 लाख से अधिक घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति की। इसके अलावा, 18,000 से ज्यादा कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर और 22,000 से अधिक एफटीएल एलपीजी सिलेंडरों की भी सप्लाई की गई।
कंपनी के मुताबिक, ईंधन और एलपीजी की लगातार बढ़ती मांग इस बात का संकेत है कि दिल्ली में आर्थिक गतिविधियां, लोगों की आवाजाही, व्यावसायिक संचालन और ऊर्जा की जरूरतें लगातार बढ़ रही हैं।
बीपीसीएल के प्रवक्ता ने कहा, "बीपीसीएल दिल्ली में भरोसेमंद और निर्बाध ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क कुशलतापूर्वक काम कर रहे हैं, जिससे हम ईंधन और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखते हुए ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा कर पा रहे हैं।"
उन्होंने बताया कि दिल्ली में कंपनी के पेट्रोल पंप और एलपीजी वितरण नेटवर्क पूरी तरह सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। नियमित उत्पाद आपूर्ति, बेहतर इन्वेंट्री प्रबंधन और समन्वित लॉजिस्टिक्स संचालन के कारण किसी प्रकार की आपूर्ति बाधित नहीं हुई है।
--आईएएनएस
 

[@ इस गुफा का चमत्कार सुनकर रह जाएंगे दंग]


[@ आपका तनाव संतान को दे सकता है मधुमेह ]


[@ कोमा से बाहर आते ही बोलने लगा दूसरे देश की भाषा]